Relationship Mistake । लोगों की इन गलतियों से पलभर में खत्म हो जाते हैं रिश्ते? राशि के अनुसार जानिए

By एकता | Dec 23, 2022

कोई भी पूरी तरह से परफेक्ट नहीं होता है, इसलिए न चाहते हुए भी कभी-कभी हमसे गलतियां हो जाती हैं। रिश्तों के मामले में ये बातें थोड़ी गंभीर हो जाती हैं। कई परिस्थितियों में लोगों के लिए खुद को समझना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में उनसे रिश्तों को और सामने वाले व्यक्ति को समझने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। रिश्ते में रहने वाले सभी लोग कभी न कभी कोई न कोई गलती करते ही हैं। कई बार यह गलतियां हमें कुछ सबक सीखा देती हैं और कई बार यह हमें बुरी तरह से फंसा देती हैं। जैसे हर व्यक्ति अलग होता है, ठीक वैसे ही उनकी गलतियां भी एक-दूसरे से काफी अलग होती है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक ही राशि के अलग-अलग लोग रिश्तों में मामलें में कई बार एक जैसी गलतियां कर बैठते हैं। चलिए जानते हैं कि कौन सी राशि के जातक रिश्ते में क्या कॉमन गलतियां करते हैं।

वृषभ राशि (TAURUS)- इस राशि के जातक बहुत ही ज़िद्दी स्वाभाव के होते हैं। इन्हें रिश्ते में शांति चाहिए होती है, इसलिए कई बार यह अपने पार्टनर का ड्रामा बर्दास्त नहीं कर पाते हैं। आमतौर पर ये लोग ड्रामे से बचने के लिए लड़ाई-झगड़ों के बारे में बात ही नहीं करते हैं, जो चीज आगे जाकर रिश्ते को ख़राब कर देती है। सही समय पर रिश्तों की दरारे नहीं भरी जाने से रिश्ते कमजोर होकर टूट जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Signs He's Husband Material । जीवनसाथी में ये क्वालिटी ढूंढ़ती हैं लड़कियां, देखते ही शादी के लिए कर देती हैं हाँ

मिथुन राशि (GEMINI)- इस राशि के जातक अपने पार्टनर की भावनाओं का सामने करने की बजाय उनसे दूर भागते हैं। इन लोगों के पार्टनर के विचार अगर इनसे मेल नहीं खाते हैं तो यह उसे रिश्ते के अंत के रूप में देखना शुरू कर देते हैं। यह लोग पार्टनर के साथ टकराव बढ़ते ही रिश्ते से भागने लगते हैं, इसलिए इनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाता है।

कर्क राशि (CANCER)- इस राशि के जातक बहुत कठोर स्वाभाव के होते हैं, जो कभी भी पूरी तरह से अपने पार्टनर के सामने नहीं खुलते हैं। हाँ कभी-कभी यह लोग अपने पार्टनर के लिए थोड़ा सा दिल खोल देते हैं। इन लोगों का विश्वास जीतना बहुत मुश्किल होता है, इसके लिए इनके पार्टनर को न जाने कितनी चीजों से गुजरना पड़ता है।

सिंह राशि (LEO)- इस राशि के जातक वैसे तो अपने पार्टनर के साथ काफी अच्छे से रहते हैं, लेकिन एक बार इन्हें गुस्सा आ जाये तो फिर तो पार्टनर की खैर नहीं। बस यहीं चीज इन लोगों के रिश्ते को ख़राब कर देती हैं। बुरे दिनों में यह लोग खुद पर काबू नहीं कर पाते हैं और अपना सारा गुस्सा अपने पार्टनर पर निकल देते हैं, जो किसी भी रिश्ते के लिए अच्छा नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Morning Intimacy । रिश्ते में दिन ब दिन बढ़ती जा रही है दूरियां? मॉर्निंग इंटिमेसी से बढ़ेगा प्यार

कन्या राशि (VIRGO)- इस राशि के जातक लोगों को वैसा ही पसंद करते हैं जैसे वह हैं। यह बात सुनने में कितनी अच्छी लगती हैं ना, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी की साथी में थोड़ा सा भी बदलाव कन्या राशि के लोगों को पसंद नहीं आता है। यह हमेशा अपने साथी को पहले जैसा बनाने की कोशिश करने लगते हैं। इनकी यह आदत रिश्तों को खत्म कर देती हैं।

तुला राशि (LIBRA)- इस राशि के जातक जब अपने पार्टनर की बात से सहमत नहीं होते हैं तब ये रिश्ते के लिए प्रयास करना बंद कर देते हैं। जब तक पार्टनर इन लोगों की बातों से सहमत होता है तब तक ही यह अच्छे बनकर रहते हैं, लेकिन जैसे ही बात बिगड़ जाती है वैसे ही इन्हें एक खतरनाक व्यक्ति बनने में टाइम नहीं लगता है।

वृश्चिक राशि (SCORPIO)- इस राशि के जातक अगर पार्टनर की किसी चीज से नाखुश हैं तो उनपर चीख-चीखकर अपना गुस्सा निकालने लगते हैं। इन लोगों का मूड जब ख़राब होता है तो इन्हें अपना पार्टनर ही दुश्मन लगने लगता है। इनकी ये सबसे बुरी आदत होती है, इसलिए इनके साथ कोई भी व्यक्ति रहना पसंद नहीं करता है।

प्रमुख खबरें

चीन के Nostradamus की बड़ी भविष्यवाणी, Iran-US Tension बदल देगा पूरा Global Order

Jet Fuel संकट में बाकी Airlines पस्त, Delta को Refinery से हो रहा करोड़ों का Profit

Badminton Asia में बड़ी तकनीकी चूक, बिना Hawk-Eye के खेलने पर HS Prannoy ने उठाए गंभीर सवाल

TCS का AI पर बड़ा दांव, Revenue पहुंचा $2.3 अरब, Quarterly Results में बंपर मुनाफा।