राइट स्वाइप करने से पहले जान लें ऑनलाइन डेटिंग के नुकसान, ऐप्स इस्तेमाल करते समय बरतें ये सावधानियां

By एकता | Nov 17, 2022

देशभर में इन दिनों श्रद्धा हत्याकांड काफी चर्चा में बना हुआ है। दिल्ली के छत्तरपुर में रहने वाले आफताब ने अपनी प्रेमिका श्रद्धा की बड़ी बेहरहमी से हत्या कर दी। आफताब ने अपना गुनाह छुपाने के लिए अपनी प्रेमिका के शव के कई टुकड़े किये और फिर उन्हें महरौली के जंगलों में ठिकाने लगा दिया। दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं और श्रद्धा हत्याकांड की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। दिल्ली के इस बर्बर हत्याकांड ने डेटिंग ऐप्स को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। दरअसल, आफताब और श्रद्धा की मुलाकात डेटिंग ऐप के जरिये हुई थीं।

इसे भी पढ़ें: Dating Apps: 3 करोड़ से ज्यादा भारतीय डेटिंग ऐप्स का करते हैं इस्तेमाल, कोरोना के बाद युवाओं में बढ़ा क्रेज, आफताब-श्रद्धा मामले ने इसे चर्चा में ला दिया

ऑनलाइन डेटिंग के नुकसान

- ऑनलाइन डेटिंग में लोगों का झूठ पहचानना बहुत मुश्किल होता है। जिस व्यक्ति को आप जानते नहीं, जिससे आप कभी मिले नहीं, वह व्यक्ति अगर आपसे कुछ भी कह रहा है वह बात सच है या झूठ ये बता पाना बहुत मुश्किल है।

- ऑनलाइन डेटिंग पर लोगों के नेचर का उनकी तस्वीरों से पता नहीं लगाया जाता है। आजकल लोग अपनी तस्वीरें फ़िल्टर कर के प्रोफाइल पर लगाते हैं और कई लोग तो किसी और की तस्वीरें एडिट कर के अपनी प्रोफाइल पर इस्तेमाल करते हैं।

- डेटिंग ऐप्स पर ज्यादातर लोग अपनी पहचान छुपाने के लिए गलत जानकारी देते हैं।

- बिना मिले और कुछ मुलाकातों में किसी को समझना मुश्किल है, ऑनलाइन डेटिंग का ये एक बहुत बड़ा नुकसान है। 

इसे भी पढ़ें: अपने पार्टनर को लेकर इस तरह की सेक्सुअल फैंटसीज करती हैं महिलायें, जान कर हैरान रह जायेंगे आप

डेटिंग ऐप्स पर बरतें ये सावधानियां

- डेटिंग ऐप पर हमेशा प्रोफाइल में अपनी असली तस्वीर ही लगाएं, लेकिन वो भी ऐसी हो जिससे लोग आपकी जानकारी न निकलवा सकें।

- डेटिंग ऐप पर अपना पूरा नाम उपयोग करने से बचें।

- आजकल लोग अपने अन्य सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी डेटिंग ऐप्स पर डाल देते हैं, ऐसा करने से बचें।

- डेटिंग ऐप पर हमेशा प्राइवेसी और सिक्योरिटी का ध्यान रखें।

- अच्छे से भरोसा नहीं है तो किसी व्यक्ति को अपना नंबर और पता देने से परहेज करें।

- डेटिंग ऐप्स वाले व्यक्ति से मुलाकात के लिए हमेशा सार्वजनिक जगह का चुनाव करें।

प्रमुख खबरें

flydubai विमान में कैप्टन पर चाकू से हमला करने वाले ओमानी सह पायलट का मकसद अब भी स्पष्ट नहीं

Congress पंजाब में बदलेगी प्रदेश अध्यक्ष, Sachin Pilot की रिपोर्ट के बाद Warring की छुट्टी तय

Omar Abdullah सरकार को बिना बताए दो अफसरों ने सीधे Speaker को लिख दी चिट्ठी, J&K Assembly में मचा घमासान

Vanakkam Poorvottar: अगर भारत सरकार मदद नहीं करती तो China से सहायता मांगेंगे, Manipur में Naga Group के बयान ने मचाई बड़ी हलचल