हर तीज-त्यौहार और खास मौके पर बनाई जाती है यह गढ़वाली मिठाई, जानें रोटाना बनाने की आसान रेसिपी

By प्रिया मिश्रा | Feb 15, 2022

आपने यूपी के गुलगुले, बिहार का ठेकुआ या कश्मीर की रोथ मिठाई जरूर खाी होगी। गढ़वाल की मशहूर मिठाई रोटाना भी एक ऐसी ही मिलती-जुलती मिठाई है। रोटाना, गढ़वाल की एक पारम्परिक मिठाई है जो हर त्यौहार और शादियों में बनाई जाती है। गढ़वाल में इसे आटे और गुड़ से तैयार किया जाता है और हर तीज-त्यौहार पर इसे जरूर बनाया जाता है। ये मिठाई खाने में जितनी स्वादिष्ट है, इसे बनाना उतना ही आसान है। आज के इस लेख में हम आपको गढ़वाली रोटाना बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं - 

गेहूं का आटा - 250 ग्राम 

सूजी - 2 चम्मच 

गुड़ - 200 ग्राम 

छोटी इलाइची का पाउडर - 2 चम्मच

सौंफ - 1 चम्मच 

तलने के लिए घी या तेल

इसे भी पढ़ें: ना करें घर में बचे हुए चावलों को फेंकने की भूल, बच्चों के लिए बनाएं ये 2 टेस्टी स्नैक्स

गढ़वाली रोटाना बनाने की विधि 

गढ़वाली रोटाना बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े प्लेट या थाली में मैदा और सूजी मिला लें। 

अब इसमें इलायची पाउडर, सौंफ और घी डालकर आटे को तब तक मलें जब तक कि छोटे-छोटे गोले या लड्डू ना बनने लगे। 

आटे को हाथ में गूंथ कर देखिये और अगर वह चिपक जाता है तो इसका मतलब है कि आपने आटे में पर्याप्त घी डाल दिया गया है। अब इस आटे को एक तरफ रख दें।

अब एक पैन में 1 कप पानी गर्म करें और उसमें गुड़ डालें। 

जब सारा गुड़ पानी में पिघल जाए तो चाशनी को थोड़ा गाढ़ा करने के लिए पकाएं। 

इसके बाद चाशनी को थोड़ा ठंडा होने दें। 

अब इस चाशनी को आटे में मिलकर को सख्त आता गूंथें। 

आपको आटे को तब तक गूंथना है जब तक कि उससे छोटे गोले या पेड़े ना बनने लगें।  

अब इस आटे से मीडियम साइज के पेड़े बेल कर निकाल लीजिये।

आप चाहें तो काँटे या कांच की मदद से इस पर डिज़ाइन भी बना सकते हैं। 

अब एक कढा़ई में तेल या घी गर्म करें और इसमें पेड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। इसमें थोड़े बहुत दरार आना ठीक है। ये बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम होता है।

गढ़वाली रोटाना तैयार हैं। इन्हें कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें। 

गर्म चाय की प्याली के साथ रोटाना का आनंद लें।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter