जानिए cannes film festival में बॉलिवुड के कौन-कौन से सितारे करेंगे शिरकत और किसका होगा डेब्यू?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2019

दिल्ली। भारतीय फिल्मों ने भले ही कांस फिल्म फेस्टिवल के प्रतियोगिता में जगह नहीं बनाई हो, लेकिन इस फिल्म समारोह में रेड कार्पेट पर चलने वाले कलाकारों की संख्या में निश्चित रूप से बढ़ोतरी हुई है। और जब बात रेड कार्पेट पर चलने की हो तो बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ से बेहतर कोई नहीं कर सकता। चाहे वह ऐश्वर्या राय बच्चन हों, सोनम कपूर हों या दीपिका पादुकोण।

1.दीपिका पादुकोण

अभिनेत्री डायना पेंटी कान फिल्म महोत्सव के रेड कार्पेट पर अपनी शुरुआत करेंगी और वह इसे लेकर रोमांचित भी हैं। वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा कान्स रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

2.डायना पेंटी 

3. मल्लिका शेरावत

4. हिना खान

इसे भी पढ़ें: मैं तंबाकू नहीं इलायची का विज्ञापन करता हूं: अजय देवगन

बॉलीवुड अभिनेता ऐश्वर्या राय बच्चन, कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर और हुमा कुरैशी भी सोमवार को चलने वाले कांस फिल्म समारोह में शामिल होंगी। जहां दीपिका के 16 मई को रेड कारपेट पर चलने की उम्मीद है तो वहीं सोनम कपूर 20-21 मई को रेड कारपेट पर दिखाई दे सकती हैं। ऐश्वर्या के 19 मई तक कान्स पहुंचने की संभावना है। कंगना महोत्सव के 72 वें संस्करण में अपनी रेड कार्पेट पर उपस्थिति देंगी। 14 मई से 25 मई के बीच होने वाले समारोह में कई फिल्में भी दिखाई जाएंगी। 

प्रमुख खबरें

PM Modi ने CWG 2026 Sports Heroes को दिया प्रोत्साहन, युवाओं में बढ़ेगा खेल का जुनून

फिर शुरू होगा कैश वाला जमाना! UPI पेमेंट पर आपको नहीं देना होगा चार्ज, लेकिन क्या मर्चेंट ट्रांजैक्शन का असर ग्राहकों पर पड़ सकता है?

Sarfaraz Khan की लंबे इंतज़ार के बाद Team India में एंट्री, Sri Lanka Test में दिखेंगे

Vidya Vahini Yojana से छात्राएं होंगी आत्मनिर्भर, CM Rekha Gupta ने बांटी Cycle, आसान हुई School की राह