UP में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने वाली कांग्रेस पंजाब में क्यों रह गई पीछे ? दूसरे दलों का भी रहा यही हाल

By अनुराग गुप्ता | Jan 29, 2022

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की जैसे-जैसे तारीखें पास आती जा रही हैं ठीक वैसे ही सियासत गर्माती जा रही है। इस बार तमाम राजनीतिक दलों ने महिलाओं को लुभाने की भी भरपूर कोशिश की है। कांग्रेस ने तो उत्तर प्रदेश में यहां तक ऐलान कर दिया कि वो 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देगी। इसके लिए महिला उम्मीदवारों को भी तलाशा गया और टिकट बंटवारे में महिला उम्मीदवार दिखाई भी दीं। जिसके चलते दूसरे दलों ने भी महिलाओं पर ध्यान केंद्रित करना शुरू किया। हालांकि उत्तर प्रदेश में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की बात करने वाली कांग्रेस के दावे पंजाब में हवा हवाई साबित हुए। 

कांग्रेस की बात जाए तो उत्तर प्रदेश में महिला कार्ड खेलते हुए 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की बात कही और लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन भी शुरू किया लेकिन पंजाब आते ही स्थिति बदल गई। पंजाब में पार्टी ने अब तक 109 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जिनमें से 11 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: चुनाव से पहले किसान संगठन फिर बढ़ाएंगे भाजपा की मुश्किलें, 31 जनवरी को मनाया जाएगा विश्वासघात दिवस 

वहीं आम आदमी पार्टी का भी यही हाल है। खुद को ईमानदार बताने वाली आम आदमी पार्टी ने 18 साल से ज्यादा ही हर महिला को 1000 रुपए देने का ऐलान तो किया लेकिन सिर्फ 12 महिलाओं को ही टिकट दिया है। यह करीब 10 फीसदी है। इसके अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 106 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जिसमें महज 8 महिलाएं ही शामिल हैं। जो 7.5 फीसदी ही है।

प्रमुख खबरें

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार

World Cup: Messi की Argentina को हराने वाले Hervé Renard अब संभालेंगे Tunisia की कमान

World Cup में Iran का बड़ा आरोप, कोच Ghalenoei बोले- हमें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है

SpaceX ने Stock Market में मचाया तूफान, Elon Musk की Net Worth 1.3 ट्रिलियन डॉलर के पार