हेल्दी रहने के लिए हर दिन कितना लें प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम, जानिए यहां

By मिताली जैन | Sep 04, 2022

यह तो हम सभी जानते हैं कि व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती हैं। अगर व्यक्ति अपने शरीर की जरूरत के अनुसार, इन पोषक तत्वों का सेवन करता है, तो इससे ना केवल उसके शरीर की कार्यप्रणाली बेहतर तरीके से काम करती है। बल्कि वह खुद को कई तरह की बीमारियों से भी सुरक्षित रख पाता है। इन पोषक तत्व की कमी और अधिकता दोनों ही सेहत के लिए हानिकारक है। कई बार व्यक्ति पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए सप्लीमेंट्स का सेवन करता है, जिससे उसके शरीर में किसी खास पोषक तत्व की टॉक्सिसिटी हो जाती है और फिर उसे समस्या होती है। इस परेशानी से बचने का सबसे आसान तरीका है कि आपको यह पता हो कि आपके शरीर को प्रतिदिन कितनी मात्रा में पोषक तत्वों की आवश्यकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इस बारे में बता रहे हैं-

एक व्यक्ति को प्रतिदिन कितना आयरन लेना चाहिए। यह उसकी उम्र व लिंग के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। मसलन, जन्म से छह माह तक एक शिशु को 0.27 मिलीग्राम/दिन आयरन की जरूर होती है। वहीं एक से तीन साल बच्चे को 7 मिलीग्राम/दिन, 4-8 वर्ष तक 10 मिलीग्राम/दिन और 9-13 वर्ष तक 8 मिलीग्राम/दिन आयरन लेना चाहिए। इस उम्र के बाद पुरुष व महिला के शरीर में आयरन की जरूरतें बदल जाती हैं। मसलन, 14-18 वर्ष के पुरुषों को 11 मिलीग्राम/दिन की आवश्यकता होती है, जबकि महिला की जरूरत 15 मिलीग्राम/दिन होती है। इसी तरह, 19-50 वर्ष तक पुरूष को 8 मिलीग्राम/दिन आयरन चाहिए होता है, जबकि महिला के शरीर को 18 मिलीग्राम/दिन की आवश्यकता होती है।

इसे भी पढ़ें: रोजाना पैदल चलने पर भी नहीं घट रहा वजन? जानिए वॉकिंग के ये शानदार टिप्स!

प्रतिदिन कितना लें कैल्शियम?

औसत वयस्क को प्रतिदिन 1,000 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है। 50 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं और 71 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों के लिए यह मात्रा बढ़कर 1,200 मिलीग्राम प्रति दिन हो जाती है।

प्रतिदिन कितना लें प्रोटीन?  

डाइटरी रेफरेंस इंटेक रिपोर्ट के अनुसार, एक गतिहीन वयस्क को शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम 0.8 ग्राम प्रोटीन या 0.36 ग्राम प्रति पाउंड का सेवन करना चाहिए। अपने दैनिक प्रोटीन सेवन का निर्धारण करने के लिए, आप अपने वजन को पाउंड में 0.36 से गुणा कर सकते हैं। एक 50 वर्षीय महिला के लिए, जिसका वजन 140 पाउंड है और जो गतिहीन (व्यायाम नहीं करती) है, उसे एक दिन में 53 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार