फिट रहने के चक्कर में कहीं ओवर एक्सरसाइज बना ना दे आपको बीमार

By मिताली जैन | May 01, 2022

पिछले कुछ समय से लोग अपनी फिटनेस को लेकर कुछ अधिक ही सजग हो गए हैं। अब वह अपने शरीर का ख्याल रखने के लिए खान-पान के साथ-साथ एक्सरसाइज पर भी उतना ही ध्यान देते हैं। यह सच है कि अपने शरीर का ख्याल रखने के लिए एक्सरसाइज करना आवश्यक है। लेकिन आप फिटनेस के चक्कर में खुद की सेहत के साथ ही खिलवाड़ ना कर लें, इस बात का आपको विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। मसलन, अगर आप जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं, तो यह आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि ओवर एक्सरसाइज आपके लिए किस तरह नुकसानदायक हो सकती है-

इसे भी पढ़ें: छोटी सी लौंग के हैं अनेक फायदे, वर्षों से भारतीय रसोई में हो रहा है इसका इस्तेमाल

पीरियड्स का मिस होना

जब आप ओवर एक्सरसाइज करती हैं या फिर बहुत अधिक हार्ड ट्रेनिंग करती हैं, तो आपके पीरियड्स मिस हो सकते हैं। इस स्थिति को एमेनोरिया कहा जाता है। यह एस्ट्रोजन के स्तर में गिरावट के कारण होता है जिससे ऑस्टियोपोरोसिस भी हो सकता है। इसलिए ट्रेनिंग करें, लेकिन सोच समझकर।


ज्वाइंट्स में हो सकती है समस्या

बहुत अधिक एक्सरसाइज आपके शरीर के जोड़ों के लिए परेशानी भरा हो सकता है। दरअसल, जब आप पूरे सप्ताह बार-बार बहुत अधिक वजन उठाती हैं, तो इससे अक्सर जोड़ों में चोट लग जाती है। यकीनन आप ऐसा बिल्कुल भी नहीं चाहेंगे। इसलिए हमेशा एक्सपर्ट की देख-रेख में ही एक्सरसाइज करें।


नींद आने में समस्या होना

जब आप आवश्यकता से अधिक वर्कआउट करते हैं, तो इसका विपरीत प्रभाव आपके स्लीप साइकल पर पड़ता है। आवश्यकता से अधिक व्यायाम करने पर आप थक तो बहुत जाते हैं लेकिन फिर भी आपको नींद आने में समस्या होती है। इतना ही नहीं, थकान व नींद की कमी के चलते आपको अन्य कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: भुजंगासन करने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, जानें करने का तरीका और सावधानियाँ

हो सकती हैं हृदय की समस्याएं

आपको शायद जानकर हैरानी हो, लेकिन आवश्यकता से अधिक व्यायाम आपके हृदय के लिए भी सही नही है। जो लोग ओवर एक्सरसाइज करते हैं। खासतौर से, उच्च तीव्रता वाले व्यायाम करने से हृदय रोगियों को दिल का दौरा या स्ट्रोक से मृत्यु का उच्च जोखिम होता है।  


बहुत अधिक दर्द होना

जब आप एक्सरसाइज की शुरूआत करते हैं, तो शुरू में मसल्स पेन होना सामान्य है। यह धीरे-धीरे खुद ब खुद कम होता जाता है। लेकिन जब आप ओवर एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो इसका सीधा अर्थ है कि आप अपनी मांसपेशियों को ठीक होने का समय नहीं देते हैं। जिसका परिणाम यह होता है कि इससे आपको लगातार दर्द होता है। यह आपकी रोजमर्रा की गतिविधियों को गंभीर रूप से बाधित कर सकता है।


- मिताली जैन

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत