भारतीय नौसेना में शामिल होने का मिल रहा है सुनहरा मौका, जानिए कैसे करें आवेदन

By मिताली जैन | Nov 04, 2022

देश की सेवा करने का मौका हर किसी को नहीं मिलता। केवल कुछ खुशनसीब ही होते हैं, जो भारतीय सेना का हिस्सा बन पाते हैं। अगर आप भी भारतीय नौसेना का हिस्सा बनना चाहते हैं तो अभी आपके पास एक सुनहरा मौका है। जी हां, भारतीय नौसेना द्वारा शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी के करीबन 212 पदों पर भर्ती निकली गई है। जिसके लिए उम्मीदवार 16 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और अब आपके पास महज चंद दिन ही शेष हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको इन पदों व आवेदन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक बता रहे हैं-

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

अगर आप भारतीय नौसेना का हिस्सा बनना चाहते हैं तो ऐसे में आप इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर विजिट करना होगा। बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत करीबन 212 पदों पर भतियां की जाएगी। आप चाहे विवाहित हों या अविवाहित, पुरुष हों या महिला, आसानी से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। सलेक्शन होने के बाद इन पदों पर भर्ती जून 2023 में की जाएगी।

कई अलग-अलग पदों के लिए निकली हैं वैंकेसी

भारतीय नौसेना में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से लेकर पायलट तक के पदों के लिए नौकरियां निकली हैं। इसलिए आप अपनी उम्र व शैक्षणिक योग्यता के आधार पर विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं-

- पायलट- 25 पद

- सामान्य सेवा / हाइड्रो कैडर- 56 पद

- नेवल कंस्ट्रक्टर- 14 पद

- एयर ट्रैफिक कंट्रोलर-5 पद

- लॉजिस्टिक्स- 20 पद

- नौसेना वायु संचालन अधिकारी- 15 पद

- इंजीनियरिंग (सामान्य सेवा)- 25 पद

- इलेक्ट्रिकल (सामान्य सेवा)- 45 पद

इसे भी पढ़ें: इस राज्य में स्वास्थ विभाग के विभिन्न पदों के लिए निकली है नौकरी, जानें आवेदन की प्रक्रिया

जानें योग्यता

अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीई,बी.टेक, एम.टेक, सीएसई, आईटी, सॉफ्टवेयर सिस्टम, साइबर सिक्योरिटी, सिस्टम एडमिन एंड नेटवर्किंग, कंप्यूटर सिस्टम्स एंड नेटवर्किंग, डेट एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या एमसीए के साथ सीएस, आईटी में बीसीए, बीएससी की डिग्री होनी अनिवार्य है। साथ ही आपके कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। वहीं 10वीं और 12वीं कक्षा में अंग्रेजी में भी 60 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं। बता दें कि भारतीय नौसेना में इन विभिन्न पदों के लिए 18 से 24 साल तक की उम्र के उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

यह है सलेक्शन की प्रक्रिया

इन पदों के लिए सलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर होगा। सबसे पहले उम्मीदवारों को उनकी डिग्री और उनके मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मेल और एसएमएस के जरिए इसकी जानकारी दी जाएगी। जिसमें उन्हें एसएसबी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।  

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ