घर पर रहकर भी कर सकते हैं जिम की तरह वर्कआउट, जानिए कैसे

By मिताली जैन | Jan 10, 2020

जब भी फिट रहने या एक्सरसाइज करने की बात होती है, तो सबसे पहले जिम ज्वॉइन करने का ख्याल आता है। कुछ लोग जोश−जोश में जिम ज्वॉइन भी कर लेते हैं, लेकिन समय ना होने के कारण वह रेग्युलर नहीं हो पाते। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप किसी कारणवश जिम ज्वॉइन नहीं कर सकते या फिर जिम में रेग्युलर नहीं हो पा रहे हैं तो आप घर पर रहकर भी जिम की तरह वर्कआउट कर सकते हैं और खुद को फिट रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

यह एक्सरसाइज आपकी थाईज की मसल्स को बिल्डअप करते हैं, आपके निंतबों को आकार देते हैं। इसे करने के लिए दोनों हाथ सामने की ओर खुले रखें, सीधे खड़ें हो और छाती थोड़ी सी बाहर निकालें। अपने घुटनों को मोड़ते हुए ऐसे बैठें जैसे आप किसी कुर्सी पर बैठ रहे हों। अपने घुटनों को पंजों के सामांतर ही रखें। जब तक नीचे झुकें जब तक आपकी जांघें जमीन के समांतर न हो जाएं। ऊपर आते समय सांस छोड़ें।

इसे भी पढ़ें: जिम से पहले पियें ये हेल्थ ड्रिक्स, मिलेगी दोगुनी एनर्जी

चिन अप्स

चिनअप्स एक बेहतरीन अपर बॉडी वर्कआउट है। जिम में अक्सर लोग चिन अप्स करते हैं। लेकिन अगर आप घर पर जिम वर्कआउट कर रहे हैं तो चिनअप्स करें। आप अपने घर की दीवार की रॉड पर इस एक्सरसाइज का अभ्यास कर सकते हैं। आप इस रॉड को अच्छी तरह पकड़ें। अब अपने शरीर को ऊपर की ओर उठाएं। उसके बाद वापिस नीचे आएं।

पुशअप्स

पुशअप्स आपकी चेस्ट, शोल्डर और आर्म्स की एक्सरसाइज करती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप अपने हाथों को जमीन पर करीब कंधे के बराबर दूरी पर हथेलियों के बल पर रखें। साथ ही अपने घुटनों को मोड़ें। अब अपने हाथों को मोड़ते हुए शरीर को नीचे लेकर आएं और फिर वापिस उपर की ओर आएं। 

छोटी−छोटी बातें

जब आप घर पर एक्सरसाइज कर रहे हैं तो आपको कुछ छोटी−छोटी बातों पर ध्यान देना चाहिए। सबसे पहले तो आप एक्सरसाइज कभी भी सीधे शुरू ना करें। पहले वार्मअप करें और वर्कआउट कंप्लीट होने के बाद कूलडाउन एक्सरसाइज करें।

इसे भी पढ़ें: शारीरिक और मानसिक दोनों समस्याओं को दूर करता है योगा

अगर आप बिगनर हैं तो कोई भी एक्सरसाइज सीधे शुरू ना करें। कोशिश करें कि आप किसी एक्सपर्ट की देखरेख में करें। अगर यह संभव नहीं हैं तो भी इंटरनेट की मदद से पहले उस एक्सरसाइज को सही तरह से करने के तरीके के बारे में जानें।

अपने एक्सरसाइज रूटीन को लेकर नियमित रहें, तभी आपको फर्क नजर आएगा।

आप हर दिन अपने एक्सरसाइज रूटीन में कुछ बदलाव करते रहें। मसलन, कभी आप एब्स की एक्सरसाइज करें तो कभी कार्डियो करें। इसके लिए आप घर की सीढि़यां चढें, उतरें। यह एक्सरसाइज एक स्टेपर की तरह काम करेगा।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम