डाटा साइंस में क्षेत्र में कॅरियर कैसे बनाएं? जानें कोर्स,जॉब और सैलरी

By प्रिया मिश्रा | Mar 05, 2022

वर्तमान समय को डिजिटल एज या डिजिटल युग भी कहा जाता है। आज की अर्थव्यवस्था एनालिटिक्स की ओर अधिक झुकाव कर रही है। ऐसी बहुत सी कंपनियां हैं जो कई वर्षों से डेटा एकत्र कर रही हैं, जिसके विश्लेषण के लिए डाटा साइंटिस्ट की जरूरत होती है। आज के समय में डाटा साइंस सबसे अधिक मांग वाला प्रोफेशन है। डाटा साइंस को हिंदी में 'आंकड़ा विज्ञान' कहते हैं। इसमें आंकड़ों का विश्लेषण करके जानकारी प्राप्त की जाती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि डाटा साइंस में कॅरियर कैसे बना सकते हैं -

डेटा वैज्ञानिक गणितज्ञों, ट्रेंड-स्पॉटर और कंप्यूटर वैज्ञानिकों का मिश्रण हैं। डेटा साइंटिस्ट की भूमिका बड़ी मात्रा में डेटा को समझने और डेटा के रुझानों को खोजने के लिए और अधिक विश्लेषण करने की है और इसके सभी साधनों के बारे में गहन जानकारी प्राप्त करने की है। डेटा वैज्ञानिक व्यवसाय और आईटी दुनिया के बीच काम करते हैं और जटिल डेटासेट का विश्लेषण करके उद्योगों को ड्राइव करते हैं ताकि कंपनियों को कार्रवाई में लाभ मिल सके।

योग्यता 

डाटा साइंस में कॅरियर बनाना चाहते हैं तो डाटा साइंस में ग्रेजुएट डिप्लोमा कर सकते हैं। इसके साथ ही आप कंप्यूटर विज्ञान, गणित, स्टेटिस्टिक्स, अप्लाइड साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट कर सकते हैं। इसके बाद आप डेटा साइंस में पीचडी की डिग्री भी प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ऑफिस की वजह से पर्सनल लाइफ हो गई है खराब तो फॉलो करें ये 5 वर्क-लाइफ बैलेंस टिप्स

डेटा साइंटिस्ट के लिए आवश्यक कौशल

यदि आप सोच रहे हैं कि डेटा साइंस में कॅरियर की शुरुआत कैसे की जाए, तो आपको विश्लेषण, मशीन लर्निंग, स्टेटिस्टिक्स, हडॉप आदि जैसे कौशल की आवश्यकता होगी। इसके अलावा आप में सोचने, समझने और समस्याओं को कुशलतापूर्वक समाधान करने का कौशल होना चाहिए। आपको डेटा विज्ञान प्रशिक्षण की भी आवश्यकता होगी।

सैलरी 

डाटा साइंस के क्षेत्र में कॅरियर के शानदार अवसर उपलब्ध हैं। आजकल ई-कॉमर्स से लेकर स्टार्ट-अप्स और हर क्षेत्र में डाटा साइंटिस्ट की माँग होती है। अगर सैलरी की बात करें तो शुरुआत में 2 से 5 लाख रूपए तक मासिक वेतन मिलता है। हालाँकि, जैसे-जैसे अनुभव बढ़ता है, सैलरी बढ़कर 8-10 साल रूपए तक हो जाती है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया