Banana Poori Recipe: केले की मदद से बनाएं कर्नाटक की ये खास पूरी

By मिताली जैन | Jan 30, 2023

जब कुछ अच्छा खाने का मन होता है तो ऐसे में हम पूरी बनाते हैं। अक्सर पूरी को सब्जी के साथ सर्व किया जाता है। लेकिन अगर आप केले से पूरी बना रही हैं तो आप उसे चाय या दूध के साथ सर्व कर सकते हैं। यह कर्नाटक के मैंगलोर क्षेत्र का एक विशेष व्यंजन है। वहां पर इसे पके केले, मैदा और चीनी से तैयार किया जाता है। इसका बेहतरीन स्वाद आपको टेस्ट की एक दूसरी दुनिया में ले जाता है। तो चलिए जानते हैं कर्नाटक की इस खास रेसिपी के बारे में-

- 1 मीडियम साइज पका केला 

- 3 बड़े चम्मच चीनी या गुड़ पाउडर

- आधा चम्मच जीरा पाउडर 

- 1 चुटकी नमक 

- 2 चुटकी बेकिंग सोडा 

- 1 से 2 बड़े चम्मच दही 

- 1.5 कप मैदा

- 1 छोटा चम्मच घी या तेल

- आवश्यकता अनुसार तेल तलने के लिए

इसे भी पढ़ें: इन आसान स्टेप्स को अपनाकर बनाएं मसाला वांगी भात

केले की पूरी बनाने का तरीका-

सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में कटा हुआ केला और चीनी लें और अच्छी तरह ब्लेंड करें। केले की प्यूरी में मैदा, दही, नमक, घी, बेकिंग सोडा और जीरा पाउडर मिलाएं। आप एक स्मूद आटा में गूंधें। आटा थोड़ा चिपचिपा होता है। इसलिए गूंथते समय आप अपने हाथों में थोड़ा सा तेल या घी लगाएं। आटे को एक कटोरे में कमरे के तापमान पर 3 से 4 घंटे के लिए ढक कर रख दें। आप आटे की बाहरी सतह पर थोडा़ सा तेल लगा लें ताकि वह सूखे नहीं। अब आटे से छोटी से मीडियम आकार की लोइयां तोड़कर पूरी की तरह बेल लें। ध्यान रखें कि आप उन्हें बहुत पतला ना बेलें बल्कि मध्यम मोटाई का ही रखें। इसी तरह बचे हएु आटे से पूरी बेल लें और ट्रे या प्लेट में रख लें। ध्यान रखें कि सभी पूरी एक-दूसरे से टच ना करें।

जब तक आप उन्हें तलना शुरू नहीं करते तब तक उन्हें किचन टॉवल से ढक कर रखें। अब बारी आती है पूरी को फ्राई करने की। इसके लिए आप कड़ाही में तेल डालकर उसे गरम करें। आंच को मीडियम से हाई रखें। जब तेल मध्यम गरम हो जाए, तो प्रत्येक पूरी को धीरे से तेल में डालें। जब पूरी फूल कर एक तरफ से सुनहरी हो जाए तब इसे चम्मच से धीरे से पलट दें। दूसरी तरफ से भी सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। अब आप इसे पेपर नैपकिन पर निकाल दें। इसी तरह आप अन्य केले की पूरी भी बनाकर तैयार कर सकते हैं।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

वित्तीय सुधारों को गति देने के लिए FSDC की बैठक, साइबर सुरक्षा रणनीति पर मंथन

उत्तराखंड में BJP और Congress ने तेज की चुनावी तैयारी, बैठकों और न्याय यात्रा से साधा संपर्क

Neeraj Chopra सोनीपत में UBS Athletics Kids Cup फाइनल में 350 बच्चों से मिलेंगे

Shivraj Singh Chouhan ने NMMS App का उन्नत वर्जन किया लॉन्च