घर पर कोफ्ते बनाते समय इन टिप्स को करें फॉलो

By मिताली जैन | Jan 15, 2023

घर पर कोफ्ते बनाते समय अक्सर हम मिश्रण की थिकनेस को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि यह बेहद ही महत्वपूर्ण पहलू है। आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप आपका मिश्रण थिक हो। जब मिश्रण की कंसिस्टेंसी सही होती है तो इससे आपके कोफ्ते भी नरम व अच्छे बनते हैं।

ब्रेडक्रंब का करें इस्तेमाल

जब आप घर पर कोफ्ते बना रहे हैं तो ऐसे में ब्रेडक्रंब का इस्तेमाल करना यकीनन एक अच्छा विचार है। ब्रेडक्रम्ब ना केवल आपके सभी सामग्रियों को एक साथ बांधने में मदद करते हैं, बल्कि इससे तलते समय तेल में उनके टूटने की संभावना भी काफी कम हो जाती है। साथ ही ब्रेडक्रंब के इस्तेमाल के कारण उनमें सॉफ्टनेस के साथ-साथ एक क्रिस्पीनेस भी एड होती है।

इसे भी पढ़ें: उड़द दाल और पालक की मदद से बनाएं टेस्टी वड़ा

मिश्रण की थिकनेस पर रखें नजर

घर पर कोफ्ते बनाते समय अक्सर हम मिश्रण की थिकनेस को नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि यह बेहद ही महत्वपूर्ण पहलू है। आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप आपका मिश्रण थिक हो। जब मिश्रण की कंसिस्टेंसी सही होती है तो इससे आपके कोफ्ते भी नरम व अच्छे बनते हैं। इसलिए, हमेशा आपका मिश्रण थिक होना चाहिए।

करें पनीर की स्टफिंग

अगर आप अपने कोफ्तों के टेस्ट को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहती हैं तो ऐसे में आप उनमें पनीर की स्टफिंग करें। इससे आपके कोफ्ते और भी अधिक टेस्टी व नरम बनते हैं। पनीर न केवल कोफ्तों को नरम बनाता है बल्कि उन्हें अधिक क्रीमी टेस्ट भी देता है। इसलिए आप अपने कोफ्तों में पनीर की स्टफिंग अवश्य करें।

ओवरकुक करने से बचें

एक बार कोफ्ते की तैयारी करने के बाद बारी आती है उन्हें फ्राई करने की। हालांकि, यह देखने में आता है कि अधिकतर लोग इस स्टेप में गलती की बैठते हैं। वे या तो ठंडे तेल में या फिर बहुत अधिक आंच में कोफ्ते बनाते हैं। जिससे वे जल जाते हैं। कई बार वे उपर से पक जाते हैं और अंदर से कच्चे रह जाते हैं। इतना ही नहीं, अगर आप बहुत देर तक कोफ्तों को कड़ाही में पकाते हैं तो इससे वे सूख सकते हैं। जिससे आपके कोफ्ते नरम नहीं बनते हैं।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav और सपा नेताओं के खिलाफ UP के तीन जिलों में लगे विवादित होर्डिंग

China Border पर स्थिति को लेकर Owaisi ने उठाई संसद सत्र बुलाने की मांग

Punjab Assembly से कांग्रेस विधायक Sukhpal Khaira मौजूदा सत्र के लिए सस्पेंड

New York City Council ने पारित किया रोमांच कानून, घोड़ा-बग्घी संचालन पर 2028 तक लगेगी रोक