इस आसान तरीके से तैयार करें स्टफ्ड मसाला इडली

By मिताली जैन | Mar 02, 2020

इडली वैसे तो साउथ इंडियन डिश है, लेकिन पूरे भारत में लोग इसे बड़े ही चाव से खाते हैं। इडली एक ऐसी डिश है, जिसे आप एक नहीं, बल्कि कई तरह से बना सकते हैं। प्लेन इडली को लोग नारियल चटनी व सांभर के साथ खाना पसंद करते हैं। वहीं दूसरी ओर, अगर आप इडली को स्नैक्स के रूप में खाना चाहते हैं तो स्टफ्ड मसाला इडली बनाना एक अच्छा विचार है। तो चलिए आज हम आपको स्टफ्ड मसाला इडली बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं−

सामग्री−

400 ग्राम इडली बैटर

चार उबले आलू

आठ से दस करीपत्ता

दो हरी मिर्च बारीक कटी

एक प्याज कटा हुआ

हरा धनिया कटा हुआ

एक छोटा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट

दो टेबलस्पून कुकिंग ऑयल

हल्दी पाउडर

नमक स्वादानुसार

इसे भी पढ़ें: बाजरे की खिचड़ी बनाना है बेहद आसान, बस जान लीजिए रेसिपी

विधि−

स्टफ्ड मसाला इडली बनाने के लिए सबसे पहले आलू को मैश करके या फिर कद्दूकस करें। इसके बाद एक पैन गर्म करें और उसमें ऑयल डालें। जब ऑयल गर्म हो जाए तो इसमें करीपत्ता व हरी मिर्च डालकर चलाएं। इसके बाद इसमें प्याज डालकर दो मिनट के लिए फ्राई करें। अब इसमें अदरक−लहसुन पेस्ट डालकर मिक्स करें। अब इसमें हल्दी व नमक डालकर मिलाएं। आखिरी में इसमें कद्दूकस किए हुए आलू डालकर मिक्स करें और लो फलेम पर करीबन एक मिनट के लिए पकाएं। अब इसमें कटा हुआ हरा धनिया मिलाएं और एक मिनट तक पकाएं। गैस बंद करें और मिश्रण को बाउल में निकालें।

इसके बाद आप इडली पॉट लें और उसमें एक गिलास पानी डालकर इडली पॉट को कवर करें। पानी को हाई फ्लेम पर गर्म होने दें। वहीं दूसरी ओर, इडली बैटर में थोड़ा सा नमक डालकर मिक्स करें। अब हाथों पर हल्का सा ऑयल लगाएं और थोड़ा सा आलू का मिश्रण लेकर छोटी−छोटी टिक्की बनाएं। इसी तरह सारे मिश्रण की टिक्की तैयार कर लें। 

इसे भी पढ़ें: स्वादिष्ट नाश्ते की पांच मिनट में बनने वाली 5 झटपट रेसिपी

अब इडली टे लेकर उसमें थोड़ा सा ऑयल लगाकर उसे चिकना कर लें। इसके बाद हर खांचे में थोड़ा−थोड़ा इडली का बैटर डालें। इसके ऊपर तैयार टिक्की डालें और फिर ऊपर से थोड़ा सा बैटर और डालें। इसी तरह सारे खांचों में बैटर और टिक्की डालें। अब इडली पॉट को लिड को हटाएं और इडली के खांचे को इसमें रखें।

इसके बाद आप लिड लगाकर मीडियम फ्लेम पर करीबन 15 मिनट के लिए इडली को पकने दें। आखिरी में गैस बंद करें और इडली के खांचे को थोड़ा ठंडा होने दें। उसके बाद आप चाकू की मदद से इडली को खांचों से बाहर निकालें। आपकी स्टफ्ड मसाला इडली बनकर तैयार है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

IPL 2026 से पहले आरसीबी को बड़ा झटका, इस गेंदबाज को नहीं मिली खेलने की अनुमति

IPL 2026: मैं तुम्हें नहीं पहचान पाई.., मुंबई इंडियंस के खेमे में पहुंची मालिकिन नीता अंबानी, रोहित शर्मा का ऐसा था रिएक्शन- Video

West Asia संकट पर Omar Abdullah की PM Modi से गुहार, अन्यायपूर्ण युद्ध रोकने के लिए कूटनीति का करें इस्तेमाल

PNG vs LPG Cylinder । पाइप वाली गैस क्यों है बेहतर? जानें Self Billing और Digital Control के फायदे