कॉकटेल पार्टी में पहनें कुछ ऐसा कि नजर आएं बस आप ही आप

By वरूण क्वात्रा | Sep 19, 2019

पार्टी के लिए तैयार होते समय हर लड़की के मन में यही रहता है कि वह सबसे अलग और स्टाइलिश नजर आए। अगर बात कॉकटेल पार्टी की हो तो डेस सलेक्ट करना काफी मुश्किल हो जाता है। आप यही सोचती होंगी कि कुछ ऐसा पहना जाए, जिसमें आप स्टाइलिश लगने के साथ खुद को कंफर्टेबल भी महसूस करें। अगर आप भी कुछ मॉडर्न और कंफर्टेबल पहनना चाहती हैं तो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं−

रकुल प्रीत

कॉकटेल पार्टी में इंडियन वियर पहनने के बार में आप सोचती भी नहीं होंगी, लेकिन एक साड़ी भी कॉकटेल पार्टी की जान बन सकती हैं। बॉलीवुड एक्टेस रकुल प्रीत सिंह की यह ब्लैक साड़ी कॉकटेल पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। रकुल प्रीत की इस ब्लैक नेट साड़ी को फैशन डिजाइनर तरूण तहिलयानी ने डिजाइन किया है। इस ब्लैक साड़ी में चारकोल ग्रे कलर का टच भी है। वहीं मेकअप में रकुल ने आंखों को स्मोकी लुक दिया है।

जान्हवी कपूर

अगर आप यंग गर्ल हैं और कॉकटेल पार्टी में अपने लुक के साथ थोड़ा एक्सपेरिमेंटल होना चाहती हैं तो जान्हवी कपूर के इस लुक से आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस लुक में जान्हवी ने रेड कलर की वन स्लीव्स सीक्वेन डेस पहनी है। इस डेस की खासियत यह है कि इसमें अलग तरह से स्लिट लुक दिया गया है। जान्हवी ने इस डेस के साथ उसी कलर की बेल्ट भी कैरी की है।

श्रद्धा कपूर

अगर आप कंफर्ट और स्टाइल का कॉम्बिनेशन पहनना चाहती हैं तो बॉलीवुड एक्टेस श्रद्धा कपूर की यह डेस आपको जरूर पसंद आएगी। श्रद्धा की यह डार्क ग्रीन कलर की डेस के साथ कॉकटेल पार्टी के साथ−साथ नाइट पार्टी में भी आसानी से पहनी जा सकती है। इस ऑफ शोल्डर डेस के साथ श्रद्धा ने आंखों को स्मोकी लुक दिया है और बालों को हल्का वेवी लुक दिया है।

इसे भी पढ़ें: रफल्स से अपने लुक को करें रॉक, इंडियन लुक को ऐसे दें मॉडर्न टच

 

करीना कपूर

बेबो यानी करीना कपूर खान का स्टाइल के मामले में कोई जवाब नहीं है। वह हर डेस को बेहद करीने से कैरी करती हैं। अगर आप उनके स्टाइल को फॉलो करना चाहती हैं तो उनकी इस डेस से इंस्पिरेशन लेकर आप कॉकटेल पार्टी की डेस सलेक्ट कर सकती हैं। मोहित राय द्वारा डिजाइन किए गए इस आउटफिट में करीना बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। ब्लैक एंड ग्रीन कलर के इस ऑफ शोल्डर डेस को पहनकर आप भी किसी पार्टी में सबका ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं।

वरूण क्वात्रा

प्रमुख खबरें

मैं 33-34 साल तक बहुत शरीफ था…, गोविंदा ने अफेयर्स की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी, बोले- वो बेईमानी नहीं, प्रेम है

Diplomatic Tension के बीच ढाका में सक्रिय भारत, Dinesh Trivedi ने PM Tarique Rahman से की अहम मुलाकात

मणिपुर हिंसा के 24,000 पीड़ित परिवारों को अब तक क्यों नहीं मिला लाभ? Supreme Court ने Justice Mittal Committee से मांगी रिपोर्ट

Tarun Tejpal Rape Case: Sudhanshu Trivedi ने Congress को घेरा, पूछा- क्या था रिश्ता?