वेडिंग सीजन में इस तरह कैरी करें टाई-डाई ट्रेंड

By मिताली जैन | Nov 14, 2021

टाई-डाई प्रिंट इन दिनों काफी ट्रेंड में है। आमतौर पर, इस ट्रेंड को अब तक केवल वेस्टर्न वियर के रूप में ही कैरी किया जाता रहा है। बॉलीवुड बालाएं भी इसे टी-शर्ट से लेकर पैंट्स और स्वेटशर्ट आदि में कैरी करती आ रही हैं। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि हर बार टाई-डाई प्रिंट को केजुअल्स और वेस्टर्न वियर में ही पहना जाए। यह फैशन एथनिक वियर में भी इतना ही स्मार्ट लगता है। इतना ही नहीं, अगर आप चाहें तो टाई-डाई प्रिंट को एथनिक वियर में स्टाइल करके वेडिंग फंक्शन में पहन सकती हैं। तो चलिए आज आपको वेडिंग फंक्शन में टाई-डाई प्रिंट को पहनने के कुछ अमेजिंग आइडियाज आपके साथ शेयर कर रहे हैं-

वेडिंग सीजन में हर उम्र की महिला लहंगा पहनना काफी पसंद करती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो टाई-डाई लहंगा पहनकर सबको हैरान कर सकती हैं। इसमें आप लहंगे और चुनरी में टाई-डाई लहंगे को चुनें, जबकि ब्लाउज को आप हैवी सीक्वेंस वर्क या फिर एंब्रायडिड और मिरर वर्क में सलेक्ट कर सकती हैं। इस तरह हैवी ब्लाउज आपके पूरे लुक को वेडिंग रेडी बनाएगा। इस लुक में आप मेकअप को थोड़ा सटल ही रखें।

साड़ी में लगेंगी स्टनिंग

लहंग के अलावा साड़ी भी वेडिंग सीजन में काफी अच्छी लगती है। ऐसे में आप टाई डाई साड़ी के ऑप्शन पर विचार करें। आप टाई डाई साड़ी में व्हाइट एंड ब्लैक कलर या फिर कॉम्पलीमेंटरी कलर्स को सलेक्ट करें। आप साड़ी में स्लिट लुक भी स्टाइल कर सकती हैं। यह आपके लुक को और भी ज्यादा स्टनिंग बनाएगा। टाई-डाई साड़ी में सीक्वेंस लुक बेहद अच्छा लगता है। वहीं, इसके साथ स्टेटमेंट इयररिंग्स आपके लुक को कॉम्पलीमेंट करेंगे।

इसे भी पढ़ें: रवीना टंडन की तरह फेस्टिवल सीजन में खुद को स्टाइल करके चुरा लें सारी लाइमलाइट

पहनें वनपीस आउटफिट

अगर आप वेडिंग फंक्शन या फिर सगाई सेरेमनी में टाई-डाई आउटफिट पहनना चाहती हैं तो ऐसे में वनपीस पहनना एक अच्छा आइडिया हो सकता है। आप टाई-डाई गाउन के साथ मिनिमल एक्सेसरीज और लाइट मेकअप के जरिए अपने लुक को खास बना सकती हैं। जब आप वन पीस पहन रही हैं तो कोशिश करें कि आप खुद को ओवर एक्सेसराइज ना करें।

टाई डाई दुपट्टा

टाई डाई को अगर आप पहली बार पहन रही हैं और उसे बतौर आउटफिट कैरी करने में कंफर्टेबल महसूस नहीं करती हैं तो सबसे अच्छा तरीका है कि आप टाई डाई दुपट्टा पहनें। आप लहंगे से लेकर शरारा सूट के साथ टाई डाई दुपट्टा पहनकर अपने लुक को खास बना सकती हैं। आप इसे वन शोल्डर या फिर फ्रंट पल्लू की तरह कैरी करें, ताकि आपके दुपट्टे की खूबसूरती निखरकर सामने आए।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

UP MLC Election: बरेली-मुरादाबाद शिक्षक सीट पर BJP प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लो 17676 वोटों से जीते

Ramayana 2000 Crore Budget | रामायण का 2,000 करोड़ रुपये का सफर... क्या रणबीर कपूर आमिर खान की दंगल को पछाड़ पाएंगे?

Auckland T20: ईडन पार्क में उमड़ेगा 40,000 दर्शकों का हुजूम, बिके सभी टिकट

Jio Platforms की शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, 21 प्रतिशत से ज्यादा प्रीमियम पर लिस्ट