सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा से जानें अंडे को एक अलग अंदाज में बनाने का तरीका

By मिताली जैन | Oct 17, 2021

यह तो हम सभी जानते हैं कि अंडा खाना सेहत के लिए कितना जरूरी है। यह प्रोटीन का पावरहाउस माना जाता है और इसलिए यह जरूरी है कि आप इसे अपने नाश्ते का हिस्सा बनाएं। आमतौर पर, अंडे को लोग नाश्ते में ऑमलेट के रूप में ही खाते हैं। लेकिन हर दिन एक ही नाश्ता करना काफी बोरिंग हो सकता है। अगर आप भी अंडे को हर दिन खाना चाहते हैं, लेकिन इसे एक अलग अंदाज में बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप अंडे की मदद से एक डिलिशियस रेसिपी ट्राई कर सकते हैं, जिसे सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। यह एक क्विक रेसिपी है, जिसे बेहद कम वक्त में तैयार किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं एग ब्रिक बनाने की विधि-

इसे भी पढ़ें: शाम की चाय के साथ बनाएँ ये 3 तरह की कचौड़ियां, सब हो जाएंगे आपके फैन

एग ब्रिक के लिए आवश्यक सामग्री-

- एक अंडा

- एक ब्रेड की स्लाइस

- टमाटर बारीक कटे हुए

- प्याज बारीक कटी हुई

- शिमला मिर्च बारीक कटी हुई

- नमक

- काली मिर्च 

- चीज़

इसे भी पढ़ें: ओट्स की मदद से बनाएं यह लड्डू, हर कोई पूछेगा रेसिपी

एग ब्रिक बनाने की विधि

- सबसे पहले ब्रेड की एक स्लाइस लें और इसे बीच से स्क्वेयर शेप में काट लें।

- अब आप एक पैन पर इसे रखें और बीच के खाली वाले हिस्से में अंडे को तोड़कर डालें।

- अब आप इसके ऊपर बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर डालें।

- साथ ही नमक व काली मिर्च्र डालें।

- अंत में इसके ऊपर चीज़ की एक स्लाइस रखें।

- अब आप ब्रेड के कटे हुए हिस्से से इसे कवर करें।

- अब ब्रेड के एक साइड से सिक जाने के बाद पलटकर दूसरी साइड से भी सेंकें।

- अब आप इसे बीच से काटें और सॉस या चटनी के साथ नाश्ते में खाएं।


नोट- 

- अगर आप इसे अपने लिए बना रही हैं तो केवल एग व्हाइट का इस्तेमाल करें, जबकि बच्चे के लिए आप पूरा एक अंडा डाल सकती हैं।

- वहीं, आप इसमें टॉपिंग भी अपनी पसंद के अनुसार एड कर सकते हैं।

- अगर आपको स्पाइसी खाना काफी पसंद है तो इसमें कटी हुई हरी मिर्च भी डाली जा सकती है।


मिताली जैन

प्रमुख खबरें

IPL 2024 CSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दी शिकस्त, स्पिनरों का शानदार प्रदर्शन

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए