कुछ अलग खाने का मन है तो यूं बनाएं झटपट आम की चाट

By मिताली जैन | Aug 07, 2021

आम को फलों का राजा यूं ही नहीं कहा जाता। इसे चाहे किसी भी रूप में खाया जाए, यह बेहद ही स्वादिष्ट लगता है। कुछ लोग इसका शेक बनाते हैं तो कोई आम की लस्सी पीना पसंद करता है। वहीं, किसी को इसे यूं ही खाना काफी अच्छा लगता है। लेकिन अगर आम को एक अलग तरीके से खाना चाहते हैं तो ऐसे में आप आम की चाट बना सकते हैं। इसके लिए आप कच्चे व पके आम के साथ−साथ अन्य कई मसालों से इसे महज दस मिनट में ही तैयार कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, चलिए शुरू करते हैं आम की चाट बनाना−

- 200 से 225 ग्राम कटा हुआ कच्चा आम

- 200 ग्राम पका आम कटा हुआ

- 1 कप मुरमुरा

- कप भुनी हुई मूंगफली 

- एक चौथाई कप मसाला चना

- 1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ

- 1 छोटा टमाटर, बारीक कटा हुआ

- 1 या 2 बारीक कटी हरी मिर्च 

- 1 मध्यम आलू, उबला और कटा हुआ

- एक छोटा चम्मच नींबू का रस

- एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर (लाल मिर्च पाउडर)

- एक चौथाई छोटा चम्मच चाट मसाला पाउडर

- 3 से 4 बड़े चम्मच महीन सेव

- बारीक कटा हरा धनिया

- आवश्यकता अनुसार काला नमक

- चाट मसाला

इसे भी पढ़ें: इस तरह नाश्ते में बनाएं पनीर कॉर्न सैंडविच, सब करेंगे वाह−वाह!

ऐसे बनाएं आम की चाट-

- सबसे पहले, आप एक कड़ाही लें और मुरमुरे को कड़ाही में डालकर कुरकुरा होने तक भूनें। अब गैस बंद कर दें और इसे एक तरफ रख दें।

- इसके बाद आप मूंगफली लें और उसे भी पैन या माइक्रोवेव की मदद से भून लें।

- अब बारी आती है आम की चाट बनाने की। इसके लिए एक बडे़ बाउल में कटा हुआ कच्चा व पका आम डालें। 

- अब इसमें उबले आलू, प्याज, टमाटर और बारीक कटी हरी मिर्च डालें। सब कुछ अच्छी तरह मिला लें।

- इसके बाद बाउन में भुनी हुई मूंगफली और मसाला चना डालें। फिर आखिरी में मुरमुरे को डाल दें।

- अंत में लाल मिर्च पाउडर, चम्मच चाट मसाला पाउडर और काला नमक डालें। इसे टॉस करते हुए अच्छी तरह मिलाएं।

- सर्व करने से पहले चाट में नींबू का रस व कटा हरा धनिया डालें। 

- इसे सर्व करें। सर्व करते हुए बारीक सेव ऊपर से डालें। 

नोट− जब भी आपको चाट खानी हो, तभी इसे बनाएं और खाएं। चाट को बनाकर रखने से वह खराब हो जाती है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Asian Games: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक

भारतीय तैराक Srihari Nataraj ने 50m बैकस्ट्रोक फाइनल में बनाई जगह

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध