भारत पर ट्रंप का टैरिफ देख पुतिन का तगड़ा ऐलान जानिए, अमेरिका को दे दिया तगड़ा जवाब

By अभिनय आकाश | Apr 05, 2025

अमेरिका ने भारत पर 27 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया। यानी अब भारतीय समाना अमेरिका में ज्यादा महंगे हो जाएंगे। लेकिन तभी रूस से एक बड़ी खबर आई। पुतिन ने मेक इन इंडिया की जमकर तारीफ की और भारत में निवेश का ऐलान कर दिया। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या अमेरिका भारत को ट्रेड वॉर में घेरने की कोशिश कर रहा है। क्या भारत रूस और दूसरे देशों के साथ मिलकर नई रणनीति बनाएगा। सबसे अहम बात क्या इससे मोदी सरकार को 2024 के चुनाव में फायदा होगा। दरअसल, अमेरिका ने 2 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ का ऐलान किया। इसमें भारत समेत कई देशों पर 10 प्रतिशत से 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया गया। भारतीय उत्पादों पर 27 प्रतिशत का भारी टैक्स लगाया गया। मतलब अब भारतीय सामान अमेरिका में महंगे हो जाएंगे। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि भारत अनुचित व्यापार नीतियों का पालन कर रहा है। अमेरिका का आरोप है कि भारत अपने मार्केट में अमेरिकी कंपनियों के लिए  बाधाएं खड़ी करता है। ट्रंप ने कहा कि भारत व्यापार के लिए सबसे कठिन जगहों में से एक है। 

इसे भी पढ़ें: Donald Trump जो कर रहे हैं वो खतरनाक, सोशल मीडिया पर हुई आलोचनाओं का समर्थक ऐसे दे रहे जवाब

लेकिन जिस वक्त डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ का ऐलान किया। उसके तुरंत बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी बड़ा खेल कर दिया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी का नाम लेकर कहा है कि हम भारत में निवेश और सामानों का उत्पादन बढ़ाने जा रहे हैं। रूस ने कहा है कि हम भारत से होने वाले व्यापार को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। पुतिन ने ये बयान ट्रंप के टैरिफ के ऐलान और अपनी भारत की यात्रा से ठीक पहले दिया है। रूस ने ऐलान किया है कि 2030 तक हम भारत के साथ अपने व्यापार को 10 अरब डॉलर तक ले जाएंगे। हम भारत को सामान बेचेंगे और भारत से भरपूर सामान खरीदेंगे भी। जिस तरह से ट्रंप ने दुनिया के सामने टैरिफ का ऐलान किया। ठीक उसी तरह से पुतिन ने भारत की पहल मेक इन इंडिया की पूरी दुनिया के सामने तारीफ कर दी। 

इसे भी पढ़ें: टॉयलेट सीट से लेकर Levi's जींस तक, ट्रंप के टैरिफ वॉर के खिलाफ पलटवार करने के लिए ब्रिटेन बना रहा उत्पादों की सूची

उन्होंने कहा कि भारत की पहल मेक इन इंडिया के बारे में सब जानते हैं। हम भारत में अपनी ओर से कुछ उत्पादन करने के लिए भी तैयार हैं। भारतीय प्रधानमंत्री की सरकार विश्वसनीय और स्थिर परिस्थितियां बना रही हैं। भारतीय नेतृत्व अर्थव्यवस्था सहित सभी क्षेत्रों में राष्ट्रीय उन्मुख नीति का अनुसरण कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Justin Greaves ने रचा इतिहास: Pakistan के खिलाफ लगातार 5 Maiden Overs में झटके 5 Wickets, तोड़ा World Record

श्रीलंका दौरे के लिए Team India घोषित, Washington Sundar बाहर तो Saransh Jain को मिली पहली बार जगह

Glasgow CWG: Gyaneshwari Yadav ने जीता Silver, वेटलिफ्टिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन और पदकों की बढ़ी संख्या

कॉजपा ने न्यायालय के आदेश में सरकारी आश्वासनों की अनदेखी का दावा किया, फिर से आंदोलन की चेतावनी दी