सेहत का खजाना है भिन्डी, जानिए इसके लाभ

By मिताली जैन | May 16, 2019

भिन्डी एक ऐसी सब्जी है, जो अधिकतर भारतीय घरों में बनाई जाती है। इसका स्वाद लाजवाब होता है। लेकिन जहां एक ओर यह स्वाद में बेहतरीन होती है, वहीं इसमें कई तरह के गुण व पोषक तत्व भी होते हैं। जो व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं। साथ ही कई तरह की शारीरिक समस्या को दूर करते हैं। तो चलिए आज हम आपको भिन्डी से होने वाले कुछ बेहतरीन लाभों के बारे में बताते हैं−

पर्याप्त पोषक तत्व

भिन्डी में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो आपको विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, आयरन, फाइबर, एंटीअॉक्सिडेंट व खनिज पर्याप्त मात्रा में मिलता है। 

कैंसर से बचाव

आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन भिन्डी कैंसर को रोकने में मददगार है। इसका सेवन करने से कोलोन कैंसर होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है। इसका विटामिन ए म्यूकस मेम्ब्रेन बनाने में मदद करता है,जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है।

इसे भी पढ़ें: मुंह से आने वाली बदबू देती है कई गंभीर बीमारियों के संकेत

मधुमेह रोगी के लिए लाभदायक

जो भी व्यक्ति मधुमेह ग्रस्त है, उसे भिन्डी को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए। दरअसल,भिन्डी में पाया जाने वाला यूगेनॉल शरीर में शर्करा के स्तर को बढ़ने से रोकता है, जिससे मधुमेह से पीडि़त व्यक्ति को लाभ मिलता है। 


करें वजन कम

अगर आप स्वस्थ रहकर वजन कम करना चाहते हैं तो भिन्डी का सेवन करना शुरू करें। दरअसल, एक कटोरी भिंडी में सिर्फ 33 कैलोरी होती है, जिससे वजन नहीं बढ़ता। साथ ही इसका सेवन मेटाबॉलिज्म और पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में तन−मन को ठंडक पहुंचाएंगे यह योगासन

पाचन में सहायक

भिन्डी का सेवन पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा माना गया है। जो लोग भिन्डी का सेवन करते हैं, उन्हें पाचन संबंधी परेशानियां नहीं होती। दरअसल, भिंडी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है जो कि पाचन तंत्र को दुरूस्त रखता है। इसलिए भिन्डी का सेवन करने से पेट फूलने, पेट में मरोड़ आना, एसिडिटी व डायरिया आदि से बचाव किया जा सकता है। इसके अलावा भिंडी में लो ग्लाइसेमिक इन्डेक्स होता है जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है।


बढाएं आयरन

अनीमिया पीडि़त व्यक्ति को भी भिन्डी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन का निर्माण करने में सहायक होता है, और विटामिन− के, रक्तस्त्राव को रोकने का कार्य करता है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

New York: Basketball मैच देखने पहुंचे Donald Trump, तालियों से नहीं, हूटिंग से हुआ स्वागत

French Open 2026: Alexander Zverev का सालों का इंतजार खत्म, जीता पहला Grand Slam खिताब

World Cup में Iran Team का Protest Badge, FIFA के कड़े नियमों से बढ़ा टकराव

Indian Economy के लिए बड़ी खुशखबरी, Experts के अनुमान फेल, 7.1 अरब डॉलर का Current Account Surplus