पीरियड्स होने पर अक्सर महिलाओं को होती हैं यह समस्याएं

By मिताली जैन | Feb 25, 2020

पीरियड्स वैसे तो हर महिला को प्रतिमाह एक निश्चित समय पर होते हैं। यह महिला के कुछ कष्टकारी दिनों में से होते हैं। इस दौरान महिलाओं को अलग−अलग तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। कभी तेज दर्द तो कभी हैवी ब्लीडिंग जैसी कई समस्याओं से महिलाएं दो चार होती हैं। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ समस्याओं के बारे में बता रहे हैं, जो महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होती हैं−

तेज दर्द

पीरियड्स के वो दिन यूं तो हर महिला के लिए कष्टभरे होते हैं। लेकिन कुछ महिलाओं को बहुत अधिक व असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिला को पेट के निचले हिस्से में ऐंठनभरा दर्द होता है। साथ ही पीठ में भी दर्द का अहसास होता है। यह दर्द कई दिन पहले से शुरू हो सकता है या फिर माहवारी के पहले दिन से ही तेज दर्द होता है।


समय से पहले माहवारी या पीएमएस

प्री−मेन्सटुअल अर्थात् पीएमएस एक ऐसी समस्या है, जो माहवारी चक्र से जुड़ा होता है। पीएमएस पीरियड शुरू होने से एक दो सप्ताह पहले शुरू होता है। माहवारी शुरू होने पर लक्षण बंद हो जाते हैं। इन लक्षणों में महिला को सिरदर्द, पेट व पीठ दर्द, आदि का अहसास होता है।


हैवी ब्लीडिंग

हैवी ब्लीडिंग की समस्या महिला को पीरियड के दौरान काफी परेशान कर सकती है। यह एक ऐसी समस्या होती है, जिसके कारण महिला को पीरियड्स के दौरान बहुत अधिक रक्तस्त्राव होता है। यह रक्तस्त्राव इतना अधिक होता है कि महिला को हर घंटे में पैड बदलने की जरूरत पड़ती है। 

इसे भी पढ़ें: दिल को रखना है पूरी तरह स्वस्थ तो पिएं अनार का जूस

अनियमित माहवारी

अमूमन महिला को पीरियड माह की एक निश्चित अवधि में होते हैं। लेकिन अनियमित माहवारी होने पर महिला के मासिक धर्म का समय सुनिश्चित नहीं होता। कई बार यह बेहद जल्दी−जल्दी होते हैं तो कई बार लंबे समय तक भी मासिक धर्म नहीं आता। वैसे जब लड़की को मासिक धर्म आना शुरू होता है तो शुरूआत में पीरियड अनियमित ही होते हैं, लेकिन बाद में समय के साथ−साथ वह नियमित होते चले जाते हैं।


लंबा पीरियड

आमतौर पर महिला के पीरियड तीन दिन से लेकर सात दिन तक चलता है। लेकिन अगर पीरियड सात दिन से भी अधिक चले तो वह लंबा पीरियड कहा जाता है। इस तरह की समस्या होने पर महिला को करीबन आठ से दस दिन तक माहवारी की समस्या का सामना करना पड़ता है। 

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Eva Grover के शॉकिंग खुलासे: आमिर खान के भाई Hyder Ali ने बिजली बिल भरने के लिए दूसरों के संग सोने को कहा

Nepal जाने वाले भारतीयों के लिए गुड न्यूज! अब ₹200 और ₹500 के नोट ले जा सकेंगे साथ

MP Police Recruitment 2026: सीएम Mohan Yadav ने 9,662 पदों पर भर्ती को दी मंजूरी, बदलेगी प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था

Israel High Alert पर, लेकिन Trump ने Iran हमलों को अचानक क्यों रोका? जानिए US Army की वो चेतावनी