कुछ मीठा खाने का है मन तो इस तरह बनाएं बेसन का हलवा

By मिताली जैन | May 07, 2020

कभी−कभी ऐसा होता है कि कुछ मीठा खाने का मन करता है, लेकिन समझ में नहीं आता कि क्या बनाया जाए। वैसे तो आप कई तरह की मिठाइयां घर पर आसानी से बना सकते हैं। लेकिन अगर आप कुछ बेहद टेस्टी और एक ईजी रेसिपी बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आप बेसन का हलवा बना सकते हैं। बेसन के हलवे का टेस्ट काफी अच्छा होता है और इसे बनाना भी उतना मुश्किल नहीं है। तो चलिए आज हम आपको घर पर बेसन का हलवा बनाने की विधि के बारे में बता रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप भी इसे एक बार जरूर बनाना चाहेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं−

सामग्री−

आधा कप देसी घी

एक कप बेसन 

दो टेबलस्पून सूजी

आधा कप चीनी

तीन चौथाई कप केसर का पानी

इलायची का पाउडर

मिक्स डाई फ्रूट्स

विधि−

बेसन का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक नॉन−स्टिक पैन में आधा कप देसी घी डालकर गर्म करें। अब इसमें करीबन एक कप बेसन डालें। अब गैस को लो फ्लेम करके बेसन को पकाएं। अब इसमें सूजी डालकर तब तक पकाएं, जब तक इसका रंग व टेक्सचर ना बदल जाए। आप जैसे−जैसे इसे पकाते जाएंगे, यह धीरे−धीरे लिक्विड होता चला जाएगा। साथ ही इसका कलर लाइट होता चला जाएगा।

इसे भी पढ़ें: बिना तेल के सूजी से बनाएं ये हेल्दी और टेस्टी नाश्ता, हर कोई मांग-मांगकर खाएगा

जब यह अच्छी तरह पक जाए तो इसमें चीनी व केसर का पानी डालें। केसर का पानी बनाने के लिए आप तीन चौथाई कप पानी में सात−आठ केसर के धागे मिलाएं। अगर आपके पास केसर नहीं है तो आप सादा पानी मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह चलाएं ताकि वह गाढ़ा हो जाए और वह पैन की साइड्स छोड़ने लगे। अब इसमें एक छोटा चम्मच हरी इलायची का पाउडर व डाई फ्रूट्स मिक्स करें। आखिरी में इसमें एक चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

इसे भी पढ़ें: घर पर कुछ इस तरह बनाएं ठंडा−ठंडा ड्राईफ्रूट मिल्कशेक

आपका टेस्टी−टेस्टी बेसन का हलवा बनकर तैयार है। बस आप इसे सर्विंग बाउल में निकालें और फैमिली के साथ मिलकर खाएं।

नोटः बेसन कड़ाही में बेहद जल्दी चिपकता है, इसलिए हलवा बनाने के लिए नॉन−स्टिक पैन का इस्तेमाल करें। साथ ही हलवा बनाते समय पूरे टाइम का गैस का फ्लेम लो ही रखें।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court की युवा वकीलों को सलाह, Social Media पर Likes नहीं मुकदमों की तैयारी पर दें ध्यान

भाजपा पश्चिम बंगाल में हारी तो Suvendu Adhikari सबसे पहले छोड़ेंगे पार्टी: Abhishek Banerjee

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय पुरुष और महिला टीमें धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में

उत्तर प्रदेश में बारिश प्रभावितों को तुरंत सहायता और किसानों को मुआवजा देने का CM Yogi ने दिया आदेश