पनीर से बनाना है कुछ नया तो ट्राई करें यह रेसिपी

By मिताली जैन | Aug 05, 2020

पनीर को सेहत के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। वहीं दूसरी ओर, यह बेहद स्वादिष्ट भी होता है। इसलिए अक्सर घरों में इसे स्नैक्स से लेकर सब्जी, परांठें व अन्य कई तरीकों से बनाया और खाया जाता है। अगर आप भी पनीर के दीवाने हैं और पनीर से जुड़ी अलग−अलग रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो एक बार भाजी पनीर मसाला बनाएं। स्वाद में लाजवाब इस सब्जी की बात ही कुछ और है। जो चलिए जानते हैं भाजी पनीर बनाने की विधि−

तीन से चार टमाटर 

दो प्याज

एक गाजर

 थोड़ी सी मटर

एक शिमलामिर्च

अदरक

लहसुन 

धनिया

200 ग्राम पनीर

एक छोटी चम्मच कसूरी मेथी

पावभाजी मसाला

नमक

ऑयल

मक्खन

जीरा

हल्दी  

कश्मीरी लाल मिर्च

इसे भी पढ़ें: इस तरह बनाएं लौकी की सब्जी, हर कोई पूछेगा रेसिपी

रेसिपी−

पनीर भाजी मसाला बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, गाजर व शिमलामिर्च को बारीक काट लें। इसके बाद आप टमाटर को काटने की जगह कद्दूकस करें। अब आप अदरक और लहसुन को कद्दूकस करें। इसके बाद आप पनीर को काटकर उसमें थोड़ा सा नमक और अदरक−लहसुन के रस को उसके ऊपर डालें और हाथों की मदद से मिक्स करें। अब एक बाउल में कसूरी मेथी और करीबन डेढ़ चम्मच पावभाजी मसाला डालकर चम्मच की मदद से मिक्स करें।

अब कड़ाही में थोड़ा सा ऑयल व दो टेबलस्पून बटर डालें। अब एक छोटा चम्मच जीरा डालें। जब जीरा चटक जाए तो इसमें प्याज डालें। साथ ही इसमें हल्दी व कश्मीरी लाल मिर्च एकबार मिक्स करें। अब इसमें अदरक−लहसुन का पेस्ट डालें। अब इसमें गाजर, शिमलामिर्च और मटर डालकर मिक्स करें और पकने दें। अब आप इसमें कद्दूकस किए हुए टमाटर व नमक डालकर मिक्स करें और ढककर सब्जी को पकाएं। बीच−बीच में सब्जी को चलाते रहें ताकि वह जल ना जाए। अब इसे मैशर की मदद से मिक्स करें। जब सब्जियां अच्छी तरह मिक्स हो जाएं तब इसमें कसूरी मेथी और पावभाजी मसाला के मिश्रण को इसमें डालें। अब आप थोड़ा पनीर कद्दूकस करें। साथ ही इसमें पनीर के कुछ टुकड़े डालकर मिक्स करें। अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसकी कंसिस्टेंसी को भाजी जैसी बनाएं। आखिरी में ताजा कटा हुआ हरा धनिया डालें।

आखिरी में आप इसे परांठा, लच्छा परांठा या फिर पाव के साथ खा सकते हैं।

जब हमने इसे बनाया तो यकीनन इसका स्वाद लाजवाब था। 

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

INDIA Alliance की रामलीला मैदान रैली के लिए Haryana Congress ने बनाई रणनीति

Allahabad High Court की युवा वकीलों को सलाह, Social Media पर Likes नहीं मुकदमों की तैयारी पर दें ध्यान

भाजपा पश्चिम बंगाल में हारी तो Suvendu Adhikari सबसे पहले छोड़ेंगे पार्टी: Abhishek Banerjee

Commonwealth Kabaddi Championship: भारतीय पुरुष और महिला टीमें धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में