गर्मी के मौसम में घर पर इस तरह बनाएं लजीजदार मैंगो आईसक्रीम

By मिताली जैन | Apr 30, 2019

गर्मी के मौसम में हर कोई शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए आईसक्रीम का सेवन करना काफी पसंद करता है। यूं तो इस तपिश भरे मौसम में हर जगह कई फलेवर की आईसक्रीम मिल जाती हैं, लेकिन वास्तव में यह सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती क्योंकि बाजार में मिलने वाली आईसक्रीम मंे कई तरह के केमिकल्स मिलाए जाते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर भी फलों का राजा कहे जाने वाले आम की मदद से एक लाजवाब नेचुरल आईसक्रीम तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं मैंगो आईसक्रीम बनाने का तरीका−

सामग्री−

आम की प्यूरी 

एक कप व्हिप क्रीम

आधा कप पाउडर चीनी

आधा कप दूध

आधा कप मिल्कमेड

बेहद बारीक कटे आम के टुकड़े


विधि− मैंगो आईसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में क्रीम डालकर उसे किसी चम्मच, कांटे या एक व्हिस्क की मदद से अच्छी तरह फेंटें। अगर आपके पास हैंड मिक्सर है तो आप उसका प्रयोग भी कर सकते हैं। आप देखेंगे कि धीरे−धीरे यह क्रीम थिक होने लगेगी। 

अब इसमें आधा कप पाउडर चीनी, दूध, मिल्कमेड डालें। अब आम को काटकर उसे मिक्सी में अच्छे से पीस लें। अब इसे व्हिस्क की मदद से एक बार फिर अच्छे से मिलाएं। आपका आम की आईसक्रीम का मिश्रण तैयार है।

इसे भी पढ़ें: जब घर पर आएं मेहमान तो फलों की मदद से बनाएं यह मजेदार ड्रिंक्स

अब एक आम लेकर उसके बेहद छोटे−छोटे पीसेज काटें, इससे आईसक्रीम में क्रंची फलेवर आएगा। अब इन पीसेज को आम के मिश्रण में डालें और फिर हल्के हाथ से मिक्स करें। 

अब इस मिश्रण को फ्रीजर में छह से आठ घंटे के लिए जमने के लिए छोड़ दें। 

आठ घंटे बाद आपकी आम की मजेदार आईसक्रीम तैयार है। बस स्कूप की मदद से इसे छोटे−छोटे बाउल्स में निकालें और परिवार के साथ मजे लेकर खाएं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Kanwar Yatra को लेकर 4 अगस्त से Delhi-Haridwar Highway पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी

अमेरिकी Dollar के मुकाबले लगातार चौथे दिन 16 पैसे चढ़कर 95.66 के स्तर पर बंद हुआ रुपया

आदेशों का पालन नहीं होने का दावा, Bhojshala नमाज स्थल विवाद पर सुनवाई करेगा Supreme Court

गटर जेनरेशन वाले बयान पर विवाद बढ़ने के बाद Kangana Ranaut ने वीडियो जारी कर दी सफाई