जानिए मटका मलाई कुल्फी बनाने का आसान तरीका

By मिताली जैन | Sep 25, 2020

जब हम घर पर होते हैं तो कभी−कभी कुछ मीठा खाने का मन करता है और समझ नहीं आता कि क्या खाया जाए। आमतौर पर स्वीट डिशेज बनाने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ती है और यही कारण है कि लोगों को जब भी मीठा खाना होता है तो वह बाहर से मिठाई लाकर खाते हैं। हो सकता है कि आप भी अब तक ऐसा ही करते आए हों। लेकिन आप हम आपको एक ऐसी स्वीट रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिसे बनाना बेहद ही आसान है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। जी हां, हम बात कर रहे हैं मटका मलाई कुल्फी के बारे में। इस स्वीट रेसिपी का नाम सुनने पर आपको भले ही लग रहा हो कि इसे बनाने में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। तो चलिए जानते हैं मटका मलाई कुल्फी बनाने का तरीका−

काजू

बादाम

पिस्ता

आधा कप चीनी

चार ब्रेड स्लाइस

डेढ़ कप फुलक्रीम दूध

केसर के धागे दूध में भीगे हुए

पांच बड़े चम्मच मिल्क मलाई

इसे भी पढ़ें: गर्मी का मौसम में बनाएं मैंगो मिल्कशेक, जानिए इसकी विधि

विधि−

इस मटका मलाई कुल्फी को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है और अगर आप इसे एक बार बनाएंगे तो यकीनन बार−बार बनाना चाहेंगे। मटका मलाई कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सी का जार लें। अब इस जार में बादाम, काजू, पिस्ता, आधा कप चीनी, इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह पीस लें। अब आप चार ब्रेड स्लाइस लें और उसके कार्नर का ब्राउन वाला हिस्सा काटकर अलग कर लें। इसके बाद आप ब्रेड को चाकू की मदद से छोटे−छोटे टुकड़ों में काट लें। आप इस ब्रेड को अब उसी मिक्सी के जार में डाल लें, जिसमें आपने शुगर को ग्राइंड किया था। इसके साथ इसमें डेढ़ कप फुलक्रीम दूध डालें और अच्छी तरह पीसकर ग्राइंड कर लें। आपको एकदम बारीक पेस्ट मिलेगा। अब इसमें केसर भीगा हुआ दूध डाल लें। इससे आपको एकदम बाजार जैसा टेस्ट मिलेगा। आखिरी में इसमें पांच बड़े चम्मच मलाई डालें। अब ग्राइंडर को एक बार फिर से चलाएं। हालांकि ध्यान रखें कि आप इसे बहुत अधिक ना चलाएं, अन्यथा मलाई से मक्खन निकल जाएगा।

अब आप गिलास, मटका या कुल्फी मोल्ड में इस मिश्रण को डालें और फिर फॉयल पेपर से मोल्ड को कवर कर लें और रबर लगा दें। अब इसे फ्रिजर में सात−आठ घंटों के लिए रख दें।

आपकी मटका कुल्फी बनकर तैयार है। बस फ्रिजर से निकालें और सर्व करें।

इस रेसिपी को बनाने वालों का कहना है कि यह मटका कुल्फी बनाने का एक बेहद आसान तरीका है, लेकिन इसका टेस्ट एकदम बाजार जैसा ही आता है।

मिताली जैन 

प्रमुख खबरें

Simdega में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी युवक गिरफ्तार

IGI Airport पर 9.33 करोड़ रुपये का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो गिरफ्तार

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने Diplomatic Community के साथ मनाया दिवाली मिलन

Punjab Polls 2027: AAP शनिवार को जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट