नाश्ते में सब्जियों की मदद से जरूर बनाएं यह मिक्स वेज ग्रिल सैंडविच

By मिताली जैन | Nov 21, 2020

सुबह का समय हो और कुछ हेल्दी व टेस्टी खाने का मन हो तो सबसे पहले सैंडविच बनाने का ही ख्याल मन में आता है। सैंडविच एक ऐसा नाश्ता है, जिसे हर घर में अलग−अलग तरीके से बनाया जाता है। कभी कच्ची सब्जियों व मेयोनीज की मदद से इसे तैयार किया जाता है। लेकिन अगर आप आज क्रीमी नहीं बल्कि चटपटा सैंडविच खाने का मन है तो ऐसे में वेज ग्रिल सैंडविच बनाना एक अच्छा आईडिया है। इसका टेस्ट एकदम अलग होता है और इसे बनाना भी बेहद आसान है। तो चलिए जानते हैं वेज ग्रिल सैंडविच बनाने का तरीका−

इसे भी पढ़ें: जानिए चिली चना बनाने का आसान तरीका, हर कोई पूछेगा रेसिपी

सामग्री−

एक बड़ा चम्मच मक्खन

एक बड़ा चम्मच ऑयल

आधा छोटा चम्मच अदरक−लहसुन पेस्ट

एक चम्मच चिली फलेक्स

दो हरी मिर्च

एक प्याज

एक शिमला मिर्च

नमक

एक कप पत्तागोभी

एक गाजर कद्दूकस की हुई

काली मिर्च पाउडर

मेयोनीज

ब्रेड स्लाइस 

थोड़ा मक्खन ग्रिल करने के लिए


विधि−

ग्रिल सैंडविच बनाने के लिए आप पैन में ऑयल व मक्खन डालें। अब इसमें रेड चिली फलेक्स और अदरक लहसुन पेस्ट डालकर भूनें। अब इसमे हरी मिर्च, प्याज, शिमला मिर्च डालकर हल्का सा चलाएं। अब इसमें नमक, पत्तागोभी व गाजर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। 


अब इसे एक बाउल में निकालें और पांच मिनट ठंडा करें। अब इसमें काली मिर्च पाउडर और मेयोनीज डालकर मिक्स करें। 

इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं ढाबे वाली दाल मखनी, यह रही इसकी रेसिपी

अब आप सैंडविच ब्रेड लें और इसमें आप तैयार वेजिटेबल डालें और दूसरी ब्रेड से कवर करें। इसके बाद आप दोनों साइड मक्खन लगाएं और ग्रिलर में सैंडविच रखें।

 

बस आपकी वेज ग्रिल सैंडविच तैयार है। इसी तरह आप अपनी सारी ग्रिल सैंडविच बनाकर रेडी कर सकते हैं और नाश्ते में सर्व कर सकते हैं।


मिताली जैन

प्रमुख खबरें

RSS को भाजपा से जोड़कर समझना बड़ी गलती, Mohan Bhagwat ने ऐसा क्यों कहा?

थाईलैंड ट्रिप का बदल जाएगा बजट: 2026 में लैंड ऑफ स्माइल्स में घूमने के लिए बढ़ा लें अपनी सेविंग्स, जानें कतना होगा खर्च

असम में PM Modi ने किया फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास, कांग्रेस पर जमकर बरसे

चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही Kashmir में हुई बर्फबारी, दो महीने का सूखा खत्म