गर्मी के मौसम में बच्चों के लिए बनाएं पाइनेप्पल स्मूदी

By मिताली जैन | Jun 11, 2020

बच्चों की यह आदत होती है कि उन्हें हमेशा कुछ ना कुछ टेस्टी खाना होता है और यही कारण है कि उन्हें हेल्दी खिलाना काफी मुश्किल होता है। लेकिन अगर हेल्दी फल−सब्जियों को एक इंटरस्टिंग तरीके से पेश किया जाए तो इससे बच्चे हर चीज को बेहद आसानी से खा लेते हैं। ऐसा ही एक फल है अनानास। इस खट्टे−मीठे फल को बच्चे यूं तो खाना कम पसंद करते हैं, लेकिन जब आप इसे डिफरेंट तरीके से उनके सामने पेश करेंगी तो यकीनन वे उसका सेवन जरूर करेंगे। तो चलिए आज हम आपको पाइनेप्पल स्मूदी बनाने के बारे में बता रहे हैं, जिसे बच्चे तो बेहद शौक से पीएंगे ही, साथ ही बड़ों को भी यह स्मूदी काफी अच्छी लगेगी। चलिए शुरू करते हैं−

आधा कप ताजा अनानास के टुकड़े

आधा कप वैनिला आईसक्रीम

एक कप फुल क्रीम मिल्क

दो टेबलस्पून पाइनेप्पल क्रश

दो टेबलस्पून चीनी

गार्निशिंग के लिए

व्हिप्ड क्रीम

अनानास के टुकड़े

कलरफुल बॉल्स

इसे भी पढ़ें: गर्मी का मौसम में बनाएं मैंगो मिल्कशेक, जानिए इसकी विधि

विधि−

कुकरी एक्सपर्टस के अनुसार, पाइनेप्पल स्मूदी पीने में जितनी टेस्टी लगती है, इसे बनाना उतना ही आसान है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर का जार लें और फिर उसमें अनानास के टुकड़े, दूध, आईसक्रीम, चीनी और पाइनेप्पल क्रश डालें। अब इसे अच्छी तरह ब्लेंड होने दें। इसके बाद आप तैयार शेक को एक गिलास में निकालें।

इसे भी पढ़ें: कुछ मीठा खाने का है मन तो इस तरह बनाएं बेसन का हलवा

अब आप इसके ऊपर क्रीम की एक लेयर डालें और फिर उसे अनानास के टुकड़े और कलरफुल बॉल्स की मदद से सजाएं। आखिरी में आप इसे एकदम ठंडा सर्व करें। ध्यान रखें कि पाइनेप्पल स्मूदी को आप ठंडा ही बनाएं। इसलिए आप ठंडे दूध का ही इस्तेमाल पाइनेप्पल स्मूदी बनाने के लिए करें। 

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Vimal Elaichi Advertisement Controversy | अजय देवगन का कानूनी दांव! विमल विज्ञापन नोटिस के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाईकोर्ट, 4 नवंबर को होगी सुनवाई

UNHRC की निष्पक्षता पर भारत का जोर, कहा- देशों पर जबरन फैसले थोपने से नहीं बदलेगी स्थिति

Greater Noida PNB Fraud | ग्रेटर नोएडा PNB में 10.24 करोड़ का गबन मामले में CBI ने दर्ज की FIR, महिला कर्मचारी समेत कई पर शिकंजा

विभिन्न Airlines में नौकरी के नाम पर लाखों ठगने वाली महिला Noida में गिरफ्तार