साबूदाने की मदद से बनाएं यह स्वादिष्ट खिचड़ी

By मिताली जैन | Mar 18, 2020

साबूदाना हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यूं तो साबूदाना का सेवन कभी भी किया जा सकता है, लेकिन अधिकतर लोग इसका सेवन व्रत के दिनों में करते हैं। चूंकि जल्द ही नवरात्रि शुरू होने वाले हैं तो क्यों आप यकीनन मां की आराधना के साथ−साथ व्रत भी अवश्य रखेंगे। व्रत के दिनों में आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। तो चलिए आज हम आपको व्रत में बनने वाले साबूदाने की खिचड़ी की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं−

सामग्री−

आधा कप साबूदाना छह से आठ घंटे भीगा हुआ

एक तिहाई कप मूंगफली के दाने

आधा छोटा चम्मच जीरा

दो हरी मिर्च

करी पत्ता

एक आलू

टमाटर ऑप्शनल

नींबू का रस

व्रत का नमक

घी दो टेबलस्पून

धनिया के पत्ते

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए बनाएं यह मजेदार डिश, एक नहीं मांगेंगे बार−बार

विधि−

साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आप साबूदाना को छह से आठ घंटे या फिर रातभर के लिए भिगोकर छोड़ दें। अगली सुबह स्टेनर की मदद से छानकर एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अब एक पैन लें और इसमें मूंगफली के दाने लेकर रोस्ट करें। अगर आप रोस्टेड मूंगफली का इस्तेमाल कर रही हैं तो इस स्टेप को छोड़ दें। अब एक मिक्सर की मदद से इसे हल्का सा क्रश कर लें। इसके बाद एक प्लेट में साबूदाना और मूंगफली के दानों को मिक्स कर लें।

अब फिर से पैन लेकर उसमें दो बड़े चम्मच घी डालें। घी गर्म होने के बाद इसमें जीरा डालें। अब इसमें हरी मिर्च, कटा व उबला आलू व करीपत्ता डालें और चलाएं। इसके बाद आप टमाटर व सेंधा नमक डालकर मिक्स करें। अगर आप व्रत में टमाटर नहीं खाते तो इसे एड ना करें। अब पैन को लिड लगाकर दो मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

इसके बाद इसमें तैयार साबूदाना, नींबू का रस डालकर मिक्स करें। करीबन दो मिनट के लिए इसे पकने दें। अब आप इसमें धनिया डालें। आप चाहें तो इसमें थोड़ी चीनी भी एड कर सकती हैं। इससे साबूदाना खिचड़ी में खट्टा−मीठा स्वाद आता है।

आपकी साबूदाना खिचड़ी बनकर तैयार है। बस, आप इसे सर्विंग प्लेट में निकालें और गरमा−गरम ही इसका आनंद लें। अगर आप चाहें तो इसके साथ व्रत की हरी चटनी भी सर्व कर सकती हैं।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी