संडे स्नैक्स में इस तरह बनाएं स्पाइसी चिली बाइट्स

By मिताली जैन | Oct 06, 2022

स्नैक टाइम एक ऐसा टाइम होता है, जब व्यक्ति का कुछ अलग व टेस्टी खाने का मन करता है। ऐसे में समझ नहीं आता है कि आखिरकार क्या बनाया जाए। अगर आप भी हर दिन एक जैसा खाना खाकर बोर हो गए हैं और अब स्नैक में कुछ अच्छा खाना चाहते हैं तो ऐसे में स्पाइसी चिली बाइट्स बनाए जा सकते हैं। इसे बनाने में आपको बहुत अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ती है, लेकिन इसका स्वाद लाजवाब होता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका-

- 1/3 कप बेसन

- 2 बड़े चम्मच गेहूं का आटा

- 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर

- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी

- 1 छोटा चम्मच चिल्ली फ्लेक्स

- 1 छोटा चम्मच दरदरा पिसा हुआ जीरा

- 1 छोटा चम्मच दरदरा पिसा धनिया

- 1/2 छोटा चम्मच नमक

- 1/4 कप हरा धनिया कटा हुआ

- 2 हरी मिर्च अगर आप चाहें तो कम इस्तेमाल करें

- 1 छोटा प्याज

- 100 मिली पानी

- तलने के लिए तेल

इसे भी पढ़ें: दिवाली पर बाहर से मिठाई क्यों लाना, जब घर पर ही बना सकते हैं रवा लड्डू

बनाने का तरीका-

- सबसे पहले सभी सूखी सामग्री को एक साथ मिला लें।

- अब इसमें धनिया, मिर्च और प्याज डालें।

- एक बार में थोड़ा सा पानी डालें जब तक कि आपको बैटर की कंसिस्टेंसी ना मिल जाए। आवश्यकता पड़ने पर और पानी डालें।

- अब एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें 

- मध्यम तापमान पर गर्म तेल में सुनहरा भूरा होने तक तलें। ध्यान दें कि इसे तेज आंच ना तले, अन्यथा यह अंदर से अच्छी तरह नहीं सिकेंगे।

- आपके क्रिस्पी व डिलिशियस स्पाइसी चिली बाइट्स बनकर तैयार है। इसे टोमैटो केचअप के साथ गरमा-गरम खाएं।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

UP Governor Anandiben Patel ने 15 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित, समाज सुधार में योगदान का दिया संदेश

Jamia Millia Islamia को भारत विरोधी गतिविधियों का अड्डा नहीं बनने देंगे: VHP

सुरक्षा चिंताओं के कारण IndiGo ने Saudi Arabia की उड़ानें 31 अक्टूबर तक रोकीं

Delhi Metro की Airport Express Line पर चिपके मिले सरकार विरोधी पोस्टर, अज्ञात लोगों पर FIR