घर पर इस तरह बनाएं तवा पनीर बर्गर, हर कोई पूछेगा रेसिपी

By मिताली जैन | Sep 21, 2020

बर्गर बच्चों को ही नहीं, बड़ों को भी बेहद पसंद होता है। अमूमन स्नैक टाइम में अगर बर्गर खाने को मिल जाए तो फिर कहना ही क्या। आमतौर पर लोग बाजार से बर्गर खाना ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि घर पर बर्गर बनाने का झंझट कोई नहीं पालना चाहता। दरअसल, बर्गर बनाते समय टिक्की बनानी पड़ती है, जिसमें काफी समय निकल जाता है। इसलिए लोग बाजार से ही बर्गर ले आते हैं। हालांकि अगर आप घर पर टिक्की बनाने का झंझट करना नहीं चाहती हैं, लेकिन फिर भी एक यम्मी बर्गर खाना चाहते हैं तो आपको एक बार तवा पनीर बर्गर बनाना चाहिए। इसे बनाना बेहद ही आसान है और खाने में बेहद ही टेस्टी होता है। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी

बर्गर बन

प्याज

टमाटर

पनीर

लहसुन

चीज

रेड चिली सॉस

शेज़वान सॉस

टोमेटो कैचप

कुकिंग ऑयल

बटर

नमक

इसे भी पढ़ें: जानें घर पर चाइनीज भेल बनाने का आसान तरीका

विधि−

तवा पनीर बर्गर बनाने के लिए आपको सबसे पहले बर्गर की फिलिंग तैयार करनी होगी। इसके लिए आप सबसे पहले एक प्याज और टमाटर को बारीक काट लें। इसके बाद पनीर को भी बेहद छोटे टुकड़ों में काट लें। अब आप एक तवा या पैन लें। इसमें ऑयल डालें। अब इसमें लहसुन डालें। इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज डालकर हल्का फ्राई करें। अब इसमें टमाटर डालकर पकाएं। अब इसमें एक बड़ा चम्मच टोमेटो कैचप, शेजवान सॉस और रेड चिली सॉस डालकर मिक्स करें। अब इसमें पनीर के टुकड़े व नमक डालकर मिक्स करें। अब इसमें थोड़ा चीज़ डालें। आप चीज अपनी पसंद का कोई भी डाल सकते हैं। चीज़ डालने के बाद करीबन दस−पंद्रह सेकंड तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें और मिश्रण को बाउल में निकाल लें।

अब तवे पर थोड़ा मक्खन डालें और बर्गर के बन को काटकर उसे सेंके। ध्यान रखें कि इसे बहुत अधिक नहीं सेंकना है।  इसके बाद आप बन के ऊपर तैयार मिश्रण डालें। फिर आप इसके ऊपर मेयोनीज डालकर फैलाएं। इसके बाद इसके ऊपर टमाटर और प्याज की स्लाइस लगाएं। आखिरी में इसके ऊपर चीज़ की स्लाइस लगाएं और फिर बन के दूसरे हिस्से से कवर कर लें। इसके बाद आप तवे पर थोड़ा बटर डालकर एक बार फिर से बन को टोस्ट करें। इससे चीज़ मेल्ट हो जाएगा। दोनों तरफ से बर्गर को सेंकें।

बस आपका लजीज़दार तवा पनीर बर्गर बनकर तैयार है। यह बर्गर हर किसी को बेहद पसंद आएगा।

इसे भी पढ़ें: फ्रिज में रखी बची हुई ब्रेड से तैयार करें ब्रेड मंचूरियन

जब हमने इसे बनाया तो यकीनन इसका स्वाद बेमिसाल था।

टिपः अगर आप बच्चों के लिए इसे बना रही हैं तो हरी मिर्च का इस्तेमाल ना करें और रेड चिली सॉस को भी स्किप कर सकती हैं। वहीं बड़ों के लिए बनाते समय इसे थोड़ा स्पाइसी बनाया जा सकता है। वहीं अगर आपके पास बर्गर बन नहीं है तो आप मीठे बन का भी यूज कर सकती हैं। इसमें भी स्वाद लाजवाब मिलता है।

मिताली जैन 

प्रमुख खबरें

दल-बदल कानून में खामियों पर Kapil Sibal की याचिका, Supreme Court ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Sawan 2026 में सूर्य-चंद्र ग्रहण का Double Impact, Climate Change और वैश्विक सुरक्षा की बढ़ेगी चुनौती

मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, AC एक्टिविस्ट नहीं... इस्तीफे के बाद पहले रिएक्शन में ऐसा क्यों बोले धर्मेंद्र प्रधान

ठाणे में निवेश कंपनी के मालिकों पर 10 निवेशकों से 1.20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज