ब्यूटी ब्लेंडर इस्तेमाल करने का भी होता है एक तरीका, जानिए

By मिताली जैन | Dec 05, 2019

मेकअप किसी भी महिला की खूबसूरती को तभी बढ़ाता है, जब उसे सही तरह से अप्लाई किया जाए। मेकअप करने का एक सबसे बेसिक रूल होता है कि आप जो भी प्रॉडक्ट अप्लाई करती है, उसे अच्छी तरह ब्लेंड किया जाए, ताकि वह अलग से चेहरे पर रखा हुआ न लगे। मेकअप प्रॉडक्ट को ब्लेंड करने में काम आता है ब्यूटी ब्लेंडर। वैसे तो यह मेकअप किट का एक अहम् टूल माना गया है, लेकिन बहुत सी महिलाओं को इसे इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में नहीं पता होता। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ब्यूटी ब्लेंडर का किस तरह करें प्रयोग−

कलर पर करें फोकस

ब्यूटी ब्लेंडर मार्केट में अलग−अलग कलर में मौजूद हैं और अगर आप किसी भी कलर का ब्यूटी ब्लेंडर लाती हैं तो अब ऐसी गलती न करें। ब्यूटी ब्लेंडर के अलग−अलग कलर अलग−अलग इस्तेमाल के लिए होते हैं। पिंक कलर ब्यूटी ब्लेंडर का ओरिजिनल कलर है और इसका कलर मेकअप के दौरान किसी भी तरह से किया जा सकता है। वहीं, अगर आप डार्क फाउंडेशन को अप्लाई करना चाहती हैं तो ब्लैक ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करें। इसे प्रो के नाम से भी जाना जाता है और इस पर आसानी से दाग नहीं पड़ता है। इसी तरह व्हाइट ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल मॉइश्चराइजर लगाने के लिए किया जा सकता है।

यूं करें करेक्शन

मेकअप के दौरान गड़बड़ी होना आम है। अगर मेकअप के दौरान ब्लश या हाईलाइटर थोड़ा ज्यादा हो गया है तो आप डाई ब्यूटी ब्लेंडर लेकर उसे उस स्थान पर प्रेस करते हुए अप्लाई करें। यह अतिरिक्त मेकअप को आसानी से अब्जॉर्ब कर लेगा।

इसे भी पढ़ें: लिपस्टिक लगाते समय इन गलतियों के कारण दिखने लगेंगी आप बूढ़ी

अलग−अलग शेप

ब्यूटी ब्लेंडर सिर्फ अलग−अलग कलर ही नहीं, बल्कि डिफरेंट शेप्स में अवेलेबल है और इसलिए आप उसकी शेप के अनुसार उसे इस्तेमाल कर सकती हैं। उदाहरण के तौर पर जहां राउंड कोनों वाले ब्यूटी ब्लेंडर को गालों व फोरहेड पर फाउंडेशन लगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, वहीं प्वाइंटेड कोनों वाले ब्लेंडर को नाक व आंखों के नीचे इस्तेमाल करना अच्छा रहता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आप ब्यूटी ब्लेंडर से फाउंडेशन अप्लाई करना चाहती हैं तो पहले उसे अपने हाथों पर लें और उसके बाद ही ब्लेंडर की मदद से चेहरे पर लगाएं। अक्सर महिलाएं सीधे ही ब्लेंडर पर फाउंडेशन अप्लाई करती हैं। यह तरीका गलत है। हाथों पर प्रॉडक्ट लेने से वह हल्का सा गर्म भी हो जाता है और इससे प्रॉडक्ट का वेस्ट भी नहीं होता है।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका