जानिए शीट मास्क को इस्तेमाल करने का सही तरीका

By मिताली जैन | Oct 31, 2021

जब भी स्किन को पैम्पर करने की बात होती है तो अक्सर महिलाएं केवल सीटीएम रूटीन पर ही भरोसा करती हैं। इतना ही नहीं, स्किन को अतिरिक्त पोषण देने के लिए फेस मास्क की मदद भी लेती हैं। हालांकि, इन दिनों शीट मास्क स्किन केयर रूटीन का एक अहम् हिस्सा बनते जा रहे हैं। आम महिलाओं से लेकर कई सेलेब्स भी अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए शीट मास्क पर भरोसा कर रहे हैं।

पहले करें स्किन की क्लीनिंग

कुछ महिलाएं शीट मास्क पैकेट को खोलकर सीधे ही अपनी स्किन पर अप्लाई कर लेती हैं। जबकि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। गंदी स्किन पर शीट मास्क लगाने से आपको कोई लाभ नहीं होने वाला है। इसलिए सबसे पहले फेस वॉश की मदद से अपनी स्किन को क्लीन करें। अगर संभव हो तो शीट मास्क को अप्लाई करने से पहले आप स्किन को हल्का सा स्क्रब भी कर लें, क्योंकि इससे मास्क का सीरम व अन्य बेनिफिट्स आपको अधिक मात्रा में मिलते हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

लगाएं सही तरह से 

फेस को एक्सफोलिएट व क्लीन करने के बाद बारी आती है शीट मास्क लगाने की। इसे सही तरह से लगाना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप शीट मास्क को अपने फेस पर लगाएं और फिर हाथों से हल्के से दबाएं ताकि यह आपकी स्किन को अच्छी तरह टच करे। करीबन 15-20 मिनट बाद तक इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर शीट मास्क हटाकर बचे हुए सीरम से फेस की मसाज करें। कुछ महिलाएं केवल चेहरे पर ही शीट मास्क लगाती हैं, जबकि आपको इसे गर्दन पर भी अवश्य लगाना चाहिए।

मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke और कई नेता हिरासत में

Kochi में स्पा में नौकरी के बहाने सामूहिक दुष्कर्म, मंत्री Bindu Krishna ने पीड़िता को दिया न्याय का भरोसा

CEC के खिलाफ प्रदर्शन में अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए