आलिया ने कहा- देश में सब कुछ ठीक नहीं, जानें JNU हिंसा पर क्या बोले बॉलीवुड के सेलेब्स

By रेनू तिवारी | Jan 07, 2020

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में पांच जनवरी को कुछ चेहरा ढ़ककर आये लोगों ने वहां के छात्रों और अध्यापकों पर हमला कर दिया। उन्होंने ने छात्रों के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ की। इस घटना में 20 लोग घायल हो गये जिसे जिन्हें मौके पर अस्पताल पहुंचाया गया। अब यह सभी छात्र ठीक हैं उन्हें छुट्टी मिल गयी हैं। जेएनयू में हुई इस घटना से लोग नाराज हैं। भारत से लेकर विदेश तक इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा हैं। इस घटना पर बॉलीवुड के सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

मुंबई में सोमवार को जेएनयू में हिंसा के खिलाफ हुए प्रदर्शन में कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई। इसमें तापसी पन्नू, दिया मिर्जा, अनुराग कश्यप और जोया अख्तर आदि ने अपना विरोध जताया।

इसे भी पढ़ें: दर्शकों को फिर से प्रभावित करने के लिए नए सिरे से संघर्ष कर रहा हूं: विजय वर्मा

हमेशा राजनीतिक चीजों पर दूरी बनाये रखने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी जेएनयू हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। अलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई पोस्ट की। उन्होंने देश के हालात पर कहा कि हर दिन परेशान करने वाला है। जब स्टूडेंट, टीचर, और शांति से रहने वाली आम नागरिक पर आये दिन शारीरिक हमला होने लगे तो यह मान लेना चाहिए कि सब कुछ ठीक नहीं हैं। इस समय हमारे देश में सब कुछ ठीक नहीं है। हमें सच्चाई से आंखे मिलानी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss के घर की सफाई करने के लिए सलमान खान ने लिए 630 करोड़ ?

हिंसा पर ट्विंकल खन्ना ने कहा कि "भारत जहां गायों को छात्रों से ज्यादा सुरक्षा प्राप्त है। यह वह देश है जो डरकर जीने को तैयार नहीं हैं। आप हिंसा कर लोगों को दबा नहीं सकते हैं।

अनिल कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा कि कैसी भी हिंसा हो, उसकी निंदा की जानी चाहिए। जो कुछ भी मैंने देखा वह काफी दुखद और चौंकाने वाला था। जिन्होंने भी यह हिंसा की है, उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

शबाना आज़मी ने कहा कि "यह क्या वाकई हो रहा हैं? मैं भारत में नहीं हूं यह बुरा सपना लगता हैं। छात्रों और अध्यापकों को पीटा गया यह अत्यंत निंदनीय हैं। 

स्वरा भास्कर ने अपने बयान से एबीवीपी के नकाबपोश गुंडो़ं का पूर्वनियोजित, बर्बर और एकतरफा हमला था, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने तीन घंटे तक ऐसा करने दिया। 

मुहम्मद जीशान अयूब  ने कहा कि ओखला और जामिया में मौजूद मित्र शाहीन बाग जाएं। जेएनयू में हमला ध्यान भटकाने के लिए किया गया। 

तापसी पन्नू ने कहा कि हम जिस जगह के बारे में समझते हैं कि वहां हमारे भविष्य को आकार दिया जा रहा है, ऐसी जगह में इस प्रकार के हालात हैं। इसे ऐसे जख़्म दिए जा रहे हैं, जो हमेशा रहेंगें।

सोनम कपूर ने ट्वीट किया- 'घृणित और कायरतापूर्ण चौंकाने वाला। जब आप मासूमों पर हमला करना चाहते हैं तो कम से कम अपना चेहरा दिखाएं।' 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा