जानें विराट कोहली को IPL में सात बार आउट करने पर क्या बोले संदीप शर्मा ?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2020

शारजाह। सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रिकार्ड सात बार आउट करने के बाद इसे विशेष उपलब्धि करार दिया। संदीप ने कोहली को सात रन पर आउट करके सनराइजर्स की शनिवार को आरसीबी पर पांच विकेट से जीत में अहम भूमिका निभायी। आईपीएल में कोहली को सर्वाधिक बार आउट करने का रिकार्ड संदीप के नाम पर दर्ज है।

संदीप ने गेंदबाजी में अपनी योजना के बारे में कहा, ‘‘मैंने जितना संभव हो पाया ‘विकेट टू विकेट’ गेंदबाजी की और विविधता बनाये रखी। गेंद अच्छी तरह से स्विंग हो रही थी क्योंकि यहां पिच में नमी थी। हमारी रणनीति कारगर साबित हुई। ’’ उन्होंने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैंने पहला ओवर किया और मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं जल्द से जल्द पिच को समझकर बाकी गेंदबाजों को उसके बारे में बताऊं। मैंने यह जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभायी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर