जानें क्या है स्वामित्व योजना, जिसके लाभार्थियों के साथ PM मोदी ने की बात, तीन हजार गांवों को मिलेगा लाभ

By अभिनय आकाश | Oct 06, 2021

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना के अंतर्गत 1.71 लाख लाभार्थियों को अधिकार अभिलेख का वितरण किया। इसके बाद पीएम मोदी स्वामित्व योजना के लाभार्थियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि स्वामित्व योजना से लोगों को बैंकों से लोन लेना और भी ज़्यादा आसान होगा। ये अधिकार अभिलेख लाभार्थियों की समृद्धि का साधन बनेगा। ये लोग डिजीलॉकर के माध्यम से अपने फोन पर अपना प्रॉपर्टी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात स्थानीय निकाय, गांधीनगर नगर निगम के चुनाव भाजपा और जनता के बीच गहरे संबंध को दर्शाता है: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि वो जमाना देश पीछे छोड़ आया है जब गरीब को एक-एक पैसे, एक-एक चीज के लिए सरकार के पास चक्कर लगाने पड़ते थे। अब गरीब के पास सरकार खुद चलकर आ रही है और गरीब को सशक्त कर रही है। मुद्रा योजना में लोगों को अपना काम शुरू करने के लिए बैंकों से बिना गारंटी ऋण का अवसर दिया है। इस योजना के तहत पिछले 6 वर्षों में करीब 29 करोड़ ऋण दिए गए हैं, करीब 15 लाख करोड़ रुपये की ऋण राशि दी गई है। ड्रोन टेक्नोलॉजी से किसानों को, मरीजों को, दूर-दराज के क्षेत्रों को ज़्यादा से ज़्यादा लाभ मिले इसके लिए हाल ही में अनेक नीतिगत निर्णय लिए गए हैं। ड्रोन बड़ी संख्या में भारत में ही बने, इसमें भी भारत आत्मनिर्भर हो, इसके लिए PLI स्कीम भी घोषित की गई है। 

क्या है ये योजना?

केंद्र सरकार की तरफ से डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए स्वामित्व योजना की शुरुआत की गई है। इसके तहत एक ई-ग्राम स्वराज पोर्टल की शुरुआत की गई है। इस पोर्टल पर ग्राम समाज से जुड़ी सभी समस्याओं की जानकारी है। इसके जरिए https://pmmodiyojana.in/e-gram-swaraj-portal/ किसान अपनी भूमि के बारे में सारी जानकारी इकट्ठा कर सकते हैं। स्वामित्व योजना का मतलब साफ है कि आपकी संपत्ति का पूरा रेकॉर्ड ऑनलाइन रहेगा। 

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat पर खूबसूरत लुक के लिए ट्राई करें ये 4 Kada Payal Designs

Rahul Gandhi पर CM Yogi का तीखा हमला, हामिद अंसारी के बयान पर भी उठाए सवाल

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक के मसौदे का कर्मचारी यूनियन ने किया विरोध

Asian Games TT: भारतीय महिला टीम ने Singapore को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से दी मात