जानें दिवाली पर शेयर बाजार में पैसे लगाने का क्या है शुभ मुहूर्त?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2019

नयी दिल्ली। दिवाली के दिन 27 अक्टूबर को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में एक घंटे का विशेष मुहूर्त कारोबार होगा। शेयर बाजारों ने अलग-अलग परिपत्र में कहा है कि दिवाली के दिन शाम 6 बजकर 15 मिनट से सात बजकर 15 मिनट के बीच विशेष मुहूर्त कारोबार किया जायेगा। दिवाली के दिन नया संवत वर्ष शुरू होता है। 

यह माना जाता है कि मुहूर्त कारोबार से पूरे वर्ष समृद्धि और धन की प्राप्ति बनी रहती है। अगले दिन बाली प्रतिपदा के मौके पर 28 अक्टूबर को बाजार बंद रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में Qazi Touqeer पर भद्दी टिप्पणी के लिए Reeti Tiwari पर भड़के Salman Khan

FIP ने Aviation Minister Ram Mohan Naidu को लिखा पत्र, AI-171 जांच पैनल में मांगा प्रतिनिधित्व

Asian Games Men Hockey: भारत ने जापान को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

दातों से खोली बोतल और देखते ही देखते पूरी गटक ली...रांची में शराब पीकर टल्ली हुई बंदरिया, सेल्समैन ने वीडियो बना किया वायरल