जानिए कौन है IAS पूर्व अधिकारी सोम प्रकाश जिन्होंने भाजपा से शुरू किया अपना राजनीति करियर

By निधि अविनाश | Apr 02, 2022

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश भारतीय जनता पार्टी के एक नेता हैं। वह होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में सांसद और फगवाड़ा से पूर्व विधायक हैं। सोम प्रकाश जालंधर के पूर्व उपायुक्त और पंजाब कैडर में 1988 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी भी हैं। 3 अप्रैल 1949 में सोम प्रकाश का जन्म हुआ और इन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से एमए अर्थशास्त्र किया हैं। सोम प्रकाश ने अपनी राजनीति करियर की शुरूआत साल 1972 में पंजाब राज्य योजना बोर्ड में एक शोध अधिकारी के रूप में किया था।

इसके बाद वह पंजाब उत्पाद शुल्क विभाग में उत्पाद और कराधान अधिकारी बन गए। सोम प्रकाश ने पहली बार 2009 में होशियारपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुनाव लड़ा। फिर 2021 के पंजाब चुनावों में भाजपा के उम्मीवार के रूप में सोम प्रकाश को नियुक्त किया गया और फगवाड़ा से विधयान चुने गए। 2017 के कार्यकाल के लिए उन्हें फिर से फगवाड़ा से पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा गया और उन्होंने दूसरी बार जीत हासिल की। साल 2019 के आम चुनावों में उन्हें विजय सांपला के स्थान पर होशियारपुर लोकसभा क्षेत्रे से टिकट दिया गया और चुनाव जीतने में सफल हुए। 

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश