जानें कौन हैं कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस? क्यों लगातार खबरों में बनी हुई हैं?

By अंकित सिंह | Feb 16, 2021

अमेरिका के उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस आजकल भारत में खूब चर्चा में है। उनकी चर्चा की वजह किसान आंदोलन को उनका समर्थन है। मीना हैरिस लगातार किसान आंदोलन को अपना समर्थन दे रही हैं। उन्होंने रिहाना के ट्वीट के बाद किसानों के आंदोलन पर ट्वीट किया था। दिशा रवि की गिरफ्तारी के बाद भी मीना हैरिस ने ट्वीट कर निराशा जताई थी। हालांकि, मीना हैरिस उस समय भी खबरों में थी जब वह कमला हैरिस के कैंपेन का हिस्सा थीं। लेकिन, अब मीना हैरिस को लेकर व्हाइट हाउस असहज हो गया है। व्हाइट हाउस ने साफ तौर पर कह दिया है कि मीना हैरिस अपनी इमेज के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति के ब्रांड का इस्तेमाल करने से बचें। 

इसे भी पढ़ें: G7 की ऑनलाइन बैठक को संबोधित करेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन

भले ही मीना हैरिस की पहचान कमला हैरिस की भांजी के नाते ज्यादा हुई है। लेकिन इसके अलावा भी मीना हैरिस खास हैं। मीना हैरिस कमला हैरिस की छोटी बहन माया हैरिस की बेटी हैं। मीना हैरिस फिलहाल 36 वर्ष की हैं। माया शादी से पहले ही व्यस्क हुए बगैर मां बन गई थीं। कठिन समय में माया और मीना को कमला और उनकी मां श्यामला का ही सहारा मिला। ऐसे में हम यह कह सकते हैं कि मीना हैरिस की परवरिश में कमला हैरिस का ही प्रभाव में रहा है। मीना हैरिस लगातार कमला हैरिस के काम और वेंचर्स को बढ़ाने में अपना सहयोग देती रही हैं।

इसे भी पढ़ें: कमला हैरिस ने फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से की बात, कोरोना समेत कई द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई चर्चा

मीना हैरिस अपनी लगन और मेहनत की वजह से एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रही है। यह बात भी सच है कि वह कभी कमला हैरिस के प्रभाव को अपने से दूर नहीं कर पाई हैं। मीना हैरिस ने अपनी मां और कमला हैरिस की ही तरह कानून की पढ़ाई की है। उन्होंने कुछ नामचीन कंपनियों में भी काम किया है। लेकिन महिला सशक्तिकरण को लेकर उन्होंने कई सारे काम की। उन्होंने फिलोमिनल विमेन कैंपेन भी शुरू किया हुआ था। मीना हैरिस अपनी शक्ति और प्रेरणा के लिए लगातार कमला हैरिस को ही श्रेय देती हैं। मीना हैरिस की पहचान चिल्ड्रन बुक राइटर के तौर पर भी अच्छी हैं। मीना अपनी मां और कमला दोनों को ही बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत बताती हैं। इन को लेकर वह किताबें भी लिख चुकी हैं। नई किताब के लिए उन्हें व्हाइट हाउस फिलहाल परमिशन नहीं दे रहा है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट में MEA का बड़ा एक्शन, Armenia-Azerbaijan के रास्ते 1200 भारतीयों की सुरक्षित वापसी

Amravati पर Parliament की फाइनल मुहर, CM Naidu बोले- यह ऐतिहासिक और निर्णायक क्षण है

Baghdad में US Embassy का बड़ा Security Alert, इराकी मिलिशिया कर सकते हैं आतंकी हमला

Pakistan के Mohmand में संगमरमर उद्योग बना तबाही का कारण, Environment पर मंडराया बड़ा संकट