National Safety Day 2025: जानिए क्यों और कब मनाया जाता है राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस, पढ़िए इसका इतिहास और महत्व

By Prabhasakshi News Desk | Mar 04, 2025

मार्च के महीने में हर साल राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। यह दिवस देश में विभिन्न दुर्घटनाओं को रोकने के लिए किए जाने वाले सुरक्षा उपायों के बारे में जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस को पूरे सप्ताह मनाया जाता है और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को सुरक्षित रहने के लिए बताया जाता है। तो वहीं, आज के दिन यानी चार मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इसी दिन से सप्ताह भर सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन होता है।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 4 मार्च को ही मनाने की खास वजह है। दरअसल, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना 4 मार्च 1972 को हुई थी। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का काम दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लागू किए गए सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता फैलाना है।

क्या है राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का महत्व ?

हमारे साथ दुर्घटना कभी भी और कहीं भी हो सकती है लेकिन सावधानी अपनाकर या संभावित दुर्घटना के बारे में जानते हुए उससे बचा जा सकता है। सभी सेक्टरों में सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाना और दुर्घटनाएं में कमी लाना राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का उद्देश्य है। किसी सेक्टर में काम करने वाले नागरिकों की सुरक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा सप्ताह मनाते हैं। इस दौरान हर क्षेत्र में लोगों को सेफ्टी से जुड़ी बातें बताई जाती हैं और इंडस्ट्रियल एक्सीडेंट से बचने के तरीके और इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाता है। इसके लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

प्रमुख खबरें

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत

UP की Anushka Yadav का Golden Throw, दो बार National Record तोड़ Asian Games में बनाई जगह

PMCH Principal Dr. Singh पर एक्शन क्यों? सरकार का खुलासा- मंत्री के दौरे से गायब, Private Clinic में थे व्यस्त