skin Care: नाइट क्रीम लगाने के बाद भी क्यों नहीं आता ग्लो, जानिए

By मिताली जैन | Dec 26, 2025

रात को सोने से पहले हम सभी अपनी स्किन की बेहतर केर करने के लिए नाइट क्रीम लगाते हैं। हम सभी को यही लगता है कि इससे सुबह हमारी स्किन फ्रेश, ग्लोइंग व रिपेयर दिखेगी। जबकि हर किसी के साथ ऐसा ही हो, यह जरूरी नहीं है। अधिकतर लोगों की यह शिकायत होती है कि वे नाइट क्रीम का इस्तेमाल तो कर रहे हैं, पर फिर भी उन्हें फायदा नहीं मिल रहा। भले ही आप कितनी भी महंगी नाइट क्रीम लगा लें, लेकिन कुछ ऐसी वजहें होती हैं, जिनकी वजह से उम्मीद के अनुसार रिजल्ट नहीं मिल पाता है। 

इसे भी पढ़ें: Winter Skin Care: बिना मेकअप के पाएं ग्लोइंग स्किन, 'स्किनिमलिज्म' से सर्दियों में निखारें त्वचा

गंदी स्किन पर ही अप्लाई करना

अगर आप बहुत थकी हुई हैं और बस नाइट क्रीम लगाकर ही सो जाती हैं तो ऐसे में आपको रिजल्ट बिल्कुल भी नहीं मिलने वाला। हमेशा ध्यान रखें कि नाइट क्रीम साफ स्किन पर ही काम करती है। लेकिन अगर आपने मेकअप, सनस्क्रीन या स्किन की गंदगी को साफ नहीं किया है तो ऐसे में क्रीम त्वचा के अंदर जाने के बजाय सिर्फ ऊपर बैठ जाती है।

बहुत अधिक प्रोडक्ट लगाना

अगर आप उन लोगों में से हैं, जो यह सोचते हैं कि ज्यादा क्रीम लगाने से जल्द और बेहतर रिजल्ट मिलेंगे, तो आप गलत है। असल में क्रीम को ज्यादा इस्तेमाल करने से पोर्स क्लॉग हो जाते हैं, जिसकी वजह से आपको ब्रेकआउट की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। याद रखें कि मटर के आकार की मात्रा की क्रीम पूरे चेहरे के लिए काफी होती है।

अपनी स्किन टाइप को नजरअंदाज करना

जिस तरह अन्य ब्यूटी या मेकअप प्रोडक्ट्स खरीदते समय आप अपनी स्किन टाइप का ख्याल रखती हैं, ठीक उसी तरह नाइट क्रीम का इस्तेमाल करते हुए भी रखना चाहिए। अगर आप सूखी स्किन पर जेल और ऑयली स्किन पर हैवी क्रीम लगाती हैं तो आपको नुकसान हो सकता है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

BJP का Guru Ravidas जयंती पर समरसता संकल्प महाअभियान, 7 महीने चलेगा देशव्यापी आयोजन

केरल: छात्र आत्महत्या मामले में कोर्ट ने डेंटल कॉलेज के प्रोफेसर को पांच दिन की अपराध शाखा की हिरासत में भेजा

भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, सुरक्षा जांच के लिए डोडा पुल बंद

बिहार: छात्र आंदोलन के दौरान एके-47 का इस्तेमाल करने के आरोपी पुलिस कांस्टेबल निलंबित