PM Modi बोले, भारत के प्रयासों से Yoga को मिली वैश्विक पहचान

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 13, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत की पहल के कारण योग आज दुनियाभर में लोकप्रिय हो गया है और उनकी विदेश यात्राओं के दौरान लोग उनसे अक्सर योग के बारे में चर्चा करते हैं। प्रधानमंत्री ने यहां स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान (एस-व्यास) के आवासीय मुख्यालय परिसर ‘प्रशांति कुटीरम’ के स्वर्ण जयंती समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग अब भारत को समझने का माध्यम बन गया है और कई शाही परिवार पूरी तरह से इसके प्रति समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस शहर में योग की अद्भुत ऊर्जा का अनुभव करने का मौका मिल रहा है।

मोदी ने कहा कि भारत की पहल की वजह से ही पूरी दुनिया ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाती है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जिस भी देश में जाता हूं, लोग दोपहर या रात के भोजन के दौरान मुझसे योग के बारे में चर्चा करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि कर्नाटक वह भूमि है जहां योग से जुड़े कई गुरुओं और विद्वानों का जन्म हुआ है। उन्होंने कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज कलाकार डॉ. राजकुमार का जिक्र करते हुए कहा कि वह भी योगाभ्यास करते थे।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने डिजिटल माध्यम से ‘गोल्डन जुबली एडमिन ब्लॉक’ की आधारशिला रखी और केरल के तिरुवनंतपुरम में एस-व्यास के ऑफ-कैंपस केंद्र की शुरुआत की।

प्रमुख खबरें

Indian Women Hockey Team में कई पोजीशन पर खेल सकने वाले खिलाड़ी तैयार कर रहे Sjoerd Marijne

Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang से जुड़े जासूसी विवाद पर Taiwan में नाराजगी

Saudi Arabia की सुरक्षा के लिए सभी रक्षात्मक कदम उठाएगा Pakistan, सैन्य प्रवक्ता का बड़ा बयान

Faridabad में मृत व्यक्ति को जमानती बनाकर हत्यारोपियों ने ली बेल, Court ने रद्द कर दिए आदेश