Kochi में Tehsildar और दो बिचौलिए गिरफ्तार, 10 लाख की रिश्वत लेने का है आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 14, 2026

कोच्चि में एक सतर्कता दल ने एक तहसीलदार और दो बिचौलियों को एक व्यक्ति से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान कनायन्नूर राजस्व अभिलेख तहसीलदार जोसेफ एंटनी हर्टिस (52) निवासी मूलमकुझी और बिचौलियों कडावंथरा के रहने वाले राजेश एन एस (49) और वायटिला निवासी जोसेफ शिबिन (44) के रूप में हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि बिचौलिये शिबिन ने जून में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता गैर-कानूनी तरीके से धान की खेती वाली जमीन को मिट्टी से भर रहा है। तहसीलदार हर्टिस ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया और कथित तौर पर उसे धमकी दी। उसने कहा कि अगर उसके खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई शुरू हुई तो मामले को सुलझाना बहुत मुश्किल होगा।

शिकायतकर्ता ने तहसीलदार से कहा कि वह मिट्टी हटाने और कोई भी जुर्माना या अन्य शुल्क भरने के लिए तैयार है। अधिकारियों ने बताया कि बाद में उससे इस मामले को निपटाने के लिए10 लाख रुपये की मांग की गई। शिकायतकर्ता ने एर्णाकुलम में सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक से संपर्क किया, जिसके बाद एक जाल बिछाया गया और बृहस्पतिवार रात करीब 8.30 बजे राजेश और शिबिन को शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद सतर्कता दल ने हर्टिस को भी पकड़ लिया। अधिकारियों ने कि आरोपियों को मुवाट्टुपुझा सतर्कता अदालत में पेश किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

भक्ति कर दरिया में डाल...7000 मीट्रिक टन कचरा छोड़ किसने हरिद्वार को कूड़ाद्वार बना डाला?

Fujiyama Power Systems Q1 Profit: 57.8 करोड़ रहा नेट लाभ, Ratlam में शुरू हुआ नया Manufacturing Plant

Women Health: बार-बार लगने वाली भूख और Weight Gain पर कैसे लगाएं लगाम? जानें Mindful Eating टिप्स

Independence Day के मद्देनजर Jammu & Kashmir में High Alert, नियंत्रण रेखा से राजमार्गों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा