रवि शास्‍त्री ने बताया, विराट कोहली आखिर क्‍यों हैं भारतीय क्रिकेट टीम के 'बॉस'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 28, 2020

नयी दिल्ली। मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट का ‘बॉस’ बताते हुए कहा कि सहयोगी स्टाफ कप्तान का बोझ कम करने के लिये है। शास्त्री ने कहा ,‘‘ मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कप्तान ही बॉस है। कोचिंग स्टाफ का काम खिलाड़ियों को सकारात्मक और बेखौफ क्रिकेट खेलने के लिये तैयार करना है।’’ वह स्काई स्पोटर्स पॉडकास्ट पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आर्थटन , नासिर हुसैन और रॉब की से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा ,‘‘ कप्तान मोर्चे से अगुवाई करता है। हम उसका बोझ कम करते हैं लेकिन मैदान पर काम उसी का होता है।

वही लय बनाता है और बनाये रखने में मदद करता है।’’ तीन साल पहले भारत के कोच बने शास्त्री ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत के शीर्ष पर पहुंचने का श्रेय कोहली को दिया। उन्होंने कहा ,‘‘ जब आप फिटनेस की बात करते हैं तो नेतृत्व ऊपर से होता है और वहां विराट है। उसका मानना है कि अगर उसे खेलना है तो दुनिया का सबसे फिट खिलाड़ी बनना है और हर हालात में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। वह फिटनेस पर काफी मेहनत करता है।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ सिर्फ अभ्यास की ही बात नहीं है बल्कि खानपान को लेकर भी वह काफी बलिदान देता है। एक दिन आकर मुझसे बोला कि अब वह शाकाहारी हो गया है। अब वह इस तरह के मानदंड बनाता है तो दूसरों को प्रेरणा मिलती ही है।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath ने BJP कार्यकर्ताओं को चेताया, जाति के नाम पर बांटने वालों से रहें सतर्क

Jio Platforms IPO को निवेशकों से मिली 7.5 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोलियां

World Bank Report: भारत में अत्यधिक गरीबी दर घटकर 2.6 प्रतिशत पर पहुंची

Delhi Pollution: 1 नवंबर से गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक, निर्माण कार्यों पर भी कड़े प्रतिबंध