कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो वनडे ओर टी20 श्रृंखला के लिये आराम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2019

नेपियर। भारतीय कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैच की श्रृंखला के दो अंतिम मैचों और इसके बाद होने वाली टी20 श्रृंखला के लिये विश्राम दिया गया है। उप कप्तान रोहित शर्मा उनकी अनुपस्थिति में टीम की अगुवाई करेंगे। चयन समिति और टीम प्रबंधन ने पिछले दो महीनों में उनके व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए यह फैसला किया। इस दौरान उन्होंने भारत को आस्ट्रेलिया में टेस्ट और द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला में पहली बार जीत दिलायी। 

यह भी पढ़ें: कोहली ने शमी के बारे में कहा, फिलहाल उसकी फिटनेस सर्वश्रेष्ठ है

उन्हें सितंबर में एशिया कप के लिये भी ब्रेक दिया गया था और रोहित ने संयुक्त अरब अमीरात में टीम की अगुवाई करते हुए टीम को खिताब दिलाया था। भारतीय खिलाड़ियों का मई से जुलाई तक होने वाले विश्व कप के लिये कार्यक्रम काफी व्यस्त है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा दौरे से पहले भारत 24 फरवरी से आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे की मेजबानी करेगा और इसके तुरंत बाद आईपीएल आयोजित किया जायेगा। भारत ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ।शुरूआती मैच में जीत दर्ज कर भारत के खिलाफ मौजूदा वनडे श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह