भारत के लिये खेलते हुए कोहली की भूख अलग तरह की होती है: कुलदीप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2019

कोलकाता।स्पिनर कुलदीप यादव ने इस बात को मानने से इनकार कर दिया कि आईपीएल में लगातार मिल रही हार से विराट कोहली की विश्व कप में फॉर्म पर असर पड़ेगा और कहा कि जब वह भारत के खेलते हैं तो उनके अंदर एक अलग तरह की भूख होती है।कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इस आईपीएल सत्र में लगातार छह मैच गंवा दिये हैं लेकिन कुलदीप ने अपने कप्तान का समर्थन किया। 

उन्होंने कहा, ‘‘वह दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक हैं, वह कई रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। मुझे नहीं लगता कि उन पर इससे कोई प्रभाव  पड़ेगा।’’कुलदीप ने कहा, ‘‘जब वह भारत के लिये खेलते हैं तो उनके अंदर अलग तरह की भूख होती है। हर कोई विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित हैं।’’कानपुर के 24 साल के खिलाड़ी को लगता है कि टीम संयोजन की कमी ही बेंगलोर की टीम की विफलता का मुख्य कारण है।उन्होंने कहा, ‘‘वह व्यक्तिगत रूप से अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं। शायद टीम संयोजन काम नहीं कर रहा। यह सिर्फ टीम संयोजन की वजह से हो रहा है।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह