विराट कोहली को आया गुस्सा, बोले- अनुष्का का नाम बीच में क्यों घसीटते हो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पूर्व खिलाड़ी फारूख इंजीनियर के दावे पर चुप्पी तोड़ते हुए शनिवार को कहा कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आसान निशाना बनती हैं। 

इसे भी पढ़ें: BCCI की बैठक में राजस्थान क्रिकेट संघ को सौंपी गई प्रशासनिक शक्ति

इंजीनियर ने हाल में पांच सदस्यीय चयन पैनल का उपहास करते हुए कहा था कि उन्होंने इनमें से एक को अनुष्का को इंग्लैंड में विश्व कप के दौरान चाय परोसते हुए देखा था। कोहली इन आरोपों से काफी हैरान थे और उन्होंने कहा कि अनुष्का का नाम इसमें घसीटना सही नहीं था। 

इसे भी पढ़ें: पेस ने अपना डेविस कप रिकॉर्ड किया बेहतर, पाकिस्तान पर भारत को मिली बढ़त

कोहली ने इंडिया टुडे से कहा कि वह श्रीलंका के खिलाफ एक विश्व कप मैच के लिये आयी थी और फैमिली बाक्स व चयनकर्ता बाक्स अलग था और उस समय बाक्स में कोई चयनकर्ता नहीं था। वह दो दोस्तों के साथ आयीं। जैसा कि मैंने कहा कि वह मशहूर है और जब लोग उसका नाम लेते हैं तो सभी का ध्यान इस पर जाता है। उन्होंने कहा कि जब आप चयनकर्ताओं के बारे में कुछ जिक्र करना चाहते तो ऐसा करो लेकिन अनुष्का का नाम इसमें क्यों घसीटो। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya से मिलने का सपना, टी20 वर्ल्ड कप में इटली के ऑलराउंडर थॉमस ड्राका की बड़ी उम्मीद

Premier League: Liverpool के खिलाफ फैसले पर भड़के हालैंड, VAR विवाद के बीच मैनचेस्टर सिटी की बड़ी जीत

Kylian Mbappe का फिर चला जादू, Valencia के खिलाफ गोल दागकर Real Madrid को दिलाई शानदार जीत

Olympic हादसे के बाद लिंडसे वॉन के लिए राफेल नडाल का भावुक संदेश, खेल जगत में चिंता