IPL में आरसीबी की कप्तानी भी छोड़ेंगे विराट कोहली, कहा- आखिरी मैच तक बैंगलोर से खेलूंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2021

 विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की कप्तानी छोड़ेंगे। अगले महीने टी20 विश्व कप के बाद राष्ट्रीय टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला करने के दो दिन बाद रविवार को कोहली ने आरसीबी की कप्तानी छोड़ने की घोषणा की।

इसे भी पढ़ें: भारतीय कोच का दिल का दौरा पड़ने से मौत, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

उन्होंने कहा, ‘‘यह शानदार और प्रेरणादायी यात्रा रही, आरसीबी टीम के प्रतिभावान खिलाड़ियों के समूह की कप्तानी करना। मैं इस मौके पर आरसीबी प्रबंधन, कोच, सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों और पूरे आरसीबी परिवार को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने फ्रेंचाइजी की प्रगति में अहम भूमिका निभाई।’’उन्होंने कहा, ‘‘यह आसान फैसला नहीं था लेकिन काफी सोच विचार के साथ यह फैसला किया गया और इस शानदार फ्रेंचाइजी के सर्वश्रेष्ठ हित में है।’’ कोहली ने कहा, ‘‘मैंने टीम से बात की। यह मेरे दिमाग में था क्योंकि हाल में मैंने टी20 कप्तानी छोड़ने का फैसला किया जिससे कि अपने ऊपर पड़ रहे काम के काफी बोझ का प्रबंधन कर सकूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट होना चाहता था कि मुझे आगे कैसे बढ़ना है। मैंने प्रबंधन को साफ कर दिया है कि मैं आरसीबी के अलावा किसी और टीम का हिस्सा बनने के बारे में नहीं सोच सकता।’’कोहली को 2008 में लीग के शुरू होने पर आरसीबी में शामिल किया गया था। उन्हें 2013 में टीम की कप्तानी सौंपी गई। उनकी अगुआई में टीम कभी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई लेकिन उनकी ब्रांड कीमत के कारण उन्हें कभी कप्तानी से नहीं हटाया गया।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी