जडेजा को रन आउट देने के तरीके से विराट कोहली हुए नाराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2019

चेन्नई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में यहां रविन्द्र जडेजा को देर से रन आउट दिये जाने पर ड्रेसिंग रूप में नाराजगी दिखायी। यह घटना 48वें ओवर की है जब जडेजा ने तेजी से दौडकर रन लिया और क्षेत्ररक्षक रोस्टन चेज का थ्रो दूसरे छोर के विकेट पर जा लगा।

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील नहीं की और क्रीज से बाहर रहने के बाद भी मैदानी अंपायर शान जार्ज ने जडेजा को आउट नहीं दिया। वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने मैदान में लगी बड़ी स्क्रीन पर रीप्ले देखने के बाद मैदानी अंपायर से संपर्क किया जिसके बाद उन्होंने तीसरे अंपायर की तरफ इशारा किया गया।

इसे भी पढ़ें: विश्व टूर फाइनल्स के साथ केंटो मोमोटा ने साल का 11वां खिताब जीता

तीसरे अंपायर ने जडेजा को आउट दे दिया जिस पर कोहली नाराज दिखे। उन्होंने इसके बाद चौथे अंपायर (अनिल चौधरी) से बात की। वह हालांकि मैदान पर नहीं गये। मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कोहली ने कहा, ‘‘ यह आसान है क्षेत्ररक्षक ने अपील की? अंपायर ने कहा ‘नाट आउट’। मैदान के बाहर बैठे लोग यह तय नहीं कर सकते की वहां क्या हुआ।’’

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प