Kojagara Puja 2024: शरद पूर्णिमा के दिन की जा रही है कोजागरी पूजा, जानिए महत्व और पूजन विधि

By अनन्या मिश्रा | Oct 16, 2024

शरद पूर्णिमा का पर्व कई मायनों में बेहद खास माना जाता है। बता दें कि आश्विन माह के आखिरी दिन पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा कहते हैं। इस रात खीर बनाकर रात भर चांद की रोशनी में रखा जाता है। बताया जाता है कि शरद पूर्णिमा का चांद 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और इस रात चांद से अमृत का वर्षा होती है।

मान्यता है कि रात में खीर चंद्रमा की रोशनी में रखने से उसमें अमृत के गुण आ जाते हैं। फिर इस खीर का सेवन करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। वहीं दीपावली से पहले शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, इस पूजा को कोजागर पूजा भी कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: आज किया जा रहा है शरद पूर्णिमा का व्रत, जानिए पूजन विधि और मुहूर्त


कोजागरा पूर्णिमा 2024

बता दें कि कोजागरी पूर्णिमा या कोजागर पूजा 16 अक्तूबर 2024 को मनाया जा रहा है। मुख्य रूप से यह त्योहार पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माना जाता है कि इस दिन मां लक्ष्मी अपने भक्तों से घर आती हैं। मां लक्ष्मी के आठ रूप होते हैं और इन आठ रूपों में से किसी भी रूप का ध्यान करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।


क्यों होती है कोजागरा पूजा

वाल्खिल्य ऋषि ने कोजागरा पूजा का महत्व बताया है। कोजागरा पूजा की रात मां लक्ष्मी जागने वाले भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए पृथ्वी पर आती हैं। जो जातक गरीबी से घिरे होते हैं, उनको यह व्रत करना चाहिए। जो भी जातक इस व्रत को करता है या रात में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करता है, उसे न सिर्फ इन जन्म में बल्कि दूसरे जन्म में भी धन, स्वास्थ्य और पुत्र-पौत्र का आनंद प्राप्त होता है। कोजागर व्रत कथा के मुताबिक आश्विन पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी संसार में भ्रमण करने के लिए निकलती हैं।

प्रमुख खबरें

Bangladesh में हो रहा भारी बवाल, भारत ने ले लिया तगड़ा एक्शन, 35 गिरफ्तार

गौतम गंभीर को लेकर कपिल देव का दो टूक: वो कोच नहीं, टीम संभालने वाले मैनेजर हैं!

बांग्लादेश में ऐसा क्या हुआ? अमेरिका भी आ गया टेंशन में, नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

विपक्ष के हंगामे के बीच कर्नाटक में हेट स्पीच और हेट क्राइम बिला पास, मंत्री ने कहा- कोई राजनीतिक प्रतिशोध नहीं