By अंकित सिंह | Jun 09, 2023
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में हाल में हुए तनाव को लेकर राजनीति लगातार जारी है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक बयान देते हुए "औरंगजेब की औलाद" कहकर कुछ लोगों पर निशाना साधा था। इसकी को लेकर अब असदुद्दीन ओवैसी की ओर से पलटवार किया गया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार में कहा कि नाथूराम गोडसे और वामन शिवराम आप्टे की संतान कौन हैं।
कोल्हापुर मामले पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि महाराष्ट्र के कुछ ज़िलों में औरंगज़ेब की औलादें पैदा हुई हैं। वे औरंगज़ेब की फोटो दिखाते, रखते और स्टेटस लगाते हैं। इस कारण समाज में दुर्भावना और तनाव पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा था कि सवाल यह है कि अचानक औरंगजेब की इतनी औलादें कहां से पैदा हो गई हैं। इसका असली मालिक कौन है वह हम ढूंढेंगे। परिस्थिति नियंत्रण में है। लोगों से अपील है कि वे क़ानून अपने हाथ में न लें।