हल्दी-मेहँदी और फिर सात फेरे... कोलकाता में Gay कपल ने धूमधाम से की शादी, इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीरें

By प्रिया मिश्रा | Jul 05, 2022

कोलकाता के एक गे कपल ने हाल ही में शादी की। दोनों की शादी का वीडियो रेड लॉन्चर्स नाम इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। इस कपल की शादी और हल्दी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। कुछ लोगों को इनकी फोटोज़ देखकर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' की याद आई। वहीं कुछ लोगों ने दोनों को प्यार में जीने-मरने और साथ रहने का आशीर्वाद दिया।

इसे भी पढ़ें: शख्स ने अस्तबल में घुसकर घोड़े का किया रेप, CCTV में कैद हुई घिनौनी हरकत, हुई 10 साल की सजा

बता दें कि कोलकाता में फैशन डिजाइनर अभिषेक रे और डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट चैतन्य शर्मा की शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। 3 जुलाई को अभिषेक और चैतन्य ने एक दूसरे का हाथ सात जन्मों के लिए थाम लिया। शादी में अभिषेक ने बंगाली परिधान पहना था। वहीं चैतन्य ने ऑफ वाइट कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद परिवार की सहमति से शादी के बंधन में बनने का फैसला लिया।

इसे भी पढ़ें: यूपी में 17 साल के लड़के के थे टीचर के साथ संबंध, नहीं मान रही थी मैडम तो घर में घुसकर कर दिया मर्डर

वायरल हो रही वेडिंग फोटोज में अभिषेक और चैतन्य शादी की सारी रस्में पारंपरिक ढंग से निभाते दिखाई दे रहे हैं। दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ नजर आ रही है। शादी में अभिषेक चैतन्य के अलावा उनके परिवार वाले और सभी मेहमान भी बेहद खुश नजर आए। दोनों में अपनी हल्दी सेरेमनी भी धूमधाम से सेलिब्रेट की। उनकी शादी के खूबसूरत फोटोज ने नेटीजेंस का दिल जीत लिया। लोग दोनों को ढेर सारा प्यार और बधाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Red Launchers (@red.launchers)

प्रमुख खबरें

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका